2100 रुपये जीतने के लिए ‘घोड़ों का इंजेक्शन’ ठोक कर दौड़े जवान लड़के, रेस तो जीत ली…अचानक जो हुआ, डॉक्टर भी रह गए सन्न!

2100 रुपये जीतने के लिए ‘घोड़ों का इंजेक्शन’ ठोक कर दौड़े जवान लड़के, रेस तो जीत ली…अचानक जो हुआ, डॉक्टर भी रह गए सन्न!
Featured Image

Army Aspirants Take Horse Steroid Injection Collapse: आगरा से एक बेहद चौंकाने वाला वाला मामला सामने आया है. आर्मी में भर्ती होने का सपना देख रहे दो युवा मात्र 2100 रुपये के छोटे से कैश प्राइज के लिए इतने पागल हो गए कि उन्होंने अपनी जान तक दांव पर लगा दी. आगरा के एक गांव में लोकल मैराथन कमेटी द्वारा 6 किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें आर्मी की तैयारी कर रहे 16 साल के श्यामवीर सिकरवार और 22 साल के गौरव ने भी हिस्सा लिया था. फौज में जाने के लिए स्टैमिना बढ़ाने और थकान भगाने के चक्कर में इन दोनों ने दौड़ से पहले कोई आम नहीं बल्कि घोड़ों को दी जाने वाली खतरनाक स्टेरॉयड का इंजेक्शन ठोक लिया. इसका नतीजा यह हुआ कि जोश-जोश में श्यामवीर ने दूसरा और गौरव ने चौथा स्थान तो हासिल कर लिया, लेकिन रेस खत्म होते ही दोनों मैदान पर गश खाकर धड़ाम से गिर पड़े. उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

घोड़ों वाला स्टेरॉयड इंजेक्शन लेकर उतरे थे रेस में

आगरा में हुई इस 6 किलोमीटर की दौड़ में युवाओं का जोश देखने लायक था, क्योंकि जीतने वाले को 2100 रुपये, दूसरे स्थान वाले को 1100 और तीसरे को 551 रुपये का कैश प्राइज मिलना था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे श्यामवीर और गौरव ने अपनी परफॉर्मेंस रातों-रात सुधारने और थकान से बचने के लिए घोड़ों पर इस्तेमाल होने वाले खतरनाक स्टेरॉयड के इंजेक्शन ठोक लिए थे.

रेस पूरी करते ही मैदान पर गिरे, 2 घंटे तक चला इलाज

खतरनाक इंजेक्शन का नशा और 6 किलोमीटर की लंबी दौड़ का दबाव दोनों युवा झेल नहीं पाए. श्यामवीर ने दौड़ में दूसरा और गौरव ने चौथा स्थान तो पा लिया, लेकिन लाइन पार करते ही दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. देखते ही देखते दोनों बेहोश होकर मैदान पर जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उनका इलाज किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जरा-सी शोहरत और पैसों के लालच या फिर फौज में जल्दी सेलेक्ट होने की जिद्द में युवा अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर कोई प्रतियोगी घोड़ों वाले स्टेरॉयड तक कैसे पहुंच सकता है. इस मामले ने फिटनेस और यूथ की ट्रेनिंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

डॉक्टरों की कड़ी चेतावनी- शॉर्टकट जानलेवा

इस सनसनीखेज कांड के बाद मेडिकल एक्सपर्ट्स ने सख्त चेतावनी जारी की है. सीएससी सुपरिटेंडेंट डॉ. आर.के. सिंह ने साफ कहा है कि बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी तरह के परफॉर्मेंस-एनहांसिंग ड्रग्स या स्टेरॉयड का इस्तेमाल दिल की धड़कनें रोकने और ऑर्गन फेलियर जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है. डॉक्टरों ने युवाओं से अपील की है कि शॉर्टकट अपनाने के बजाय अपनी नेचुरल मेहनत पर भरोसा रखें, वरना एक गलती जिंदगीभर का पछतावा या जानलेवा तक साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *