
मेष
आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज परिवारजनों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
वृष
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में परेशानी उठानी पड़ेगी। नए कार्यों की योजना बनाना उचित नहीं है।
मिथुन
आज घर के कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ आप पार्टी के लिए जा सकते हैं। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।
कर्क
आज आपके विचारों का लोग विरोध कर सकते हैं। अधिकारी आपसे अधिक काम की अपेक्षा रखेंगे।
सिंह
आज आप नए कार्यों में रुचि लेंगे। प्रेम विवाह में जल्दबाजी करने से बचें। पिछले समय से चली आ रही समस्या को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
कन्या
आज पारिवारिक संबंधों को आप अत्यधिक महत्त्व देंगे। योग और व्यायाम से आपका मन और तन दोनों ही स्वस्थ रहेंगे।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद का ऑफर मिल सकता है। कारोबार में निवेश कर सकते हैं।
वृिश्चक
आज दूसरों पर एकतरफा विश्वास करने से बचें। नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। निर्माण कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार आयेगा। यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित होते हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
मकर
आज आप थोड़ा उदास रहेंगे। प्रेम संबंधों को संतुलित रखने का प्रयास करें। नजदीकी लोगों से भी बातें सोचसमझकर ही करें।
कुंभ
आज आप अत्यन्त सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
मीन
आज व्यवसाय में आपको अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना होगा। अपने सहकर्मियों पर नाराज हो सकते हैं।