3 बच्चों की मां से इश्क लड़ाने आया कुंवारा आशिक, चुपके से लगाई कमरे की कुंडी; 30 घंटे तक किया टॉर्चर, फिर हुआ असली कांड!

3 बच्चों की मां से इश्क लड़ाने आया कुंवारा आशिक, चुपके से लगाई कमरे की कुंडी; 30 घंटे तक किया टॉर्चर, फिर हुआ असली कांड!

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं, यहां तीन बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग एक 23 साल के युवक से चल रहा था, युवक महिला से करीब 13 साल छोटा बताया जा रहा है। युवक अपनी शादीशुदा विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। महिला के ससुराल वालों को शक हुआ तो उसे कमरे में देखने पहुंचे। कमरे में विवाहिता का प्रेमी मौजूद था। प्रेमिका के ससुराल वालों ने प्रेमी को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।

महिला की भी हुई धुनाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके साथ ही महिला के ससुराल वालों ने विवाहिता की भी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल वालों ने युवक को बंधक बना लिया और उसी कमरे में बंद कर दिया जिसमें रूम में वह विवाहिता से मिलने के लिए आया था।

30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा
जानकारी के मुताबिक, महिला के ससुराल वालों ने युवक को बिना खाना-पानी दिए 30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसकी बीच-बीच में पिटाई करते रहे। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। जब पुलिस बंधक को छुड़ाने के लिए पहुंची तो शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल वाले पुलिस से भिड़ गए। पुलिस को बंधक युवक और महिला को छुड़ाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका की बड़ी बेटी शादी करने लायक है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जबकि प्रेमी युवक की अभी शादी नहीं हुई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *