30 हजार रुपये के लेनदेन में इंसानियत शर्मसार, दलित युवक को बिना कपड़ों के स्कूटर से बांधकर दौड़ाया; पुलिस ने लगाया SC/ST एक्ट​​​

30 हजार रुपये के लेनदेन में इंसानियत शर्मसार, दलित युवक को बिना कपड़ों के स्कूटर से बांधकर दौड़ाया; पुलिस ने लगाया SC/ST एक्ट​​​
30 हजार रुपये के लेनदेन में इंसानियत शर्मसार, दलित युवक को बिना कपड़ों के स्कूटर से बांधकर दौड़ाया; पुलिस ने लगाया SC/ST एक्ट​​​

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने 30 हजार रुपये के लेनदेन में एक दलित युवक को स्कूटर के पीछे बांधकर उसे काफी देर तक सड़क पर दौड़ाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में कार्रवाई भी की है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए भोगपुरम इलाके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के साथ-साथ दूसरी धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया पूरा मामला

विजयनगरम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ए आर दामोदर के मुताबिक, पीड़ित वाई राजेश ने रामचंद्रपेट इलाके में एक बाइक मैकेनिक से 25 हजार रुपये का स्कूटर खरीदने की पेशकश की थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 11 अगस्त को राजेश ने मैकेनिक वी महेश से कहा कि वह पहले स्कूटर को चलाकर देखना चाहता है और इसी दौरान राजेश से वह स्कूटर एक गाड़ी से टकरा गया।

राजेश ने पैसे देने में जताई असमर्थता

इस एक्सीडेंट में दूसरी गाड़ी डैमेज हो गई थी। जिसके लिए महेश ने उस गाड़ी की मरम्मत के लिए राजेश को 30 हजार रुपये दिए। अब महेश ने राजेश से स्कूटर के 25 हजार और दूसरी गाड़ी की रिपेयरिंग के 5 हजार रुपये को मिलाकर कुल 30 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। राजेश पैसे देने में आनाकानी करने लगा।

आरोपियों ने राजेश को रातभर पीटा

5 सितंबर को महेश उसके भाई अप्पाराव और उसके तीन दोस्तों ने राजेश को ढूंढ निकाला और उसे मैकेनिक की दुकान पर ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे रात भर बंधक बनाकर पीटा और उसके बाद अगले दिन स्कूटर के पीछे बांधकर सड़क पर दौड़ाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजेश के हाथ बांधे हैं और उसने शर्ट नहीं पहनी है और उसे स्कूटर के पीछे बांधकर दौड़ाया जा रहा है।

पुलिस ने राजेश को बचाया

पुलिस ने बताया कि जब राजेश ने कहा कि उसके पास अभी भी देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो रविवार दोपहर को आरोपियों ने राजेश की शर्ट उतार दी और उसके गले और हाथों में रस्सी बांध दी। इसके बाद उसे कई मिनट तक एक स्कूटर के पीछे दौड़ाया। एसपी दामोदर ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को हॉस्पिटल ले गई, और बाद में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *