Quick Samachar: में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 का 11वां मैच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से जीत मिली, लेकिन पाकिस्तान की चार खिलाड़ी इस मैच में रन आउट हुई और भारत का एक बड़ा रिकॉर्ड इस टीम ने तोड़ डाला।
इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने कप्तान सना मीर की नाबाद 55 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए और इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस वर्ल्ड कप में ये पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार रही तो वहीं साउथ अफ्रीका की दूसरे मैच में पहली जीत भी रही। पाकिस्तान का अंकतालिका में अब तक खाता नहीं खुला है जबकि साउथ अफ्रीका के अब दो अंक हो गए।
पाकिस्तान ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड
इस मुकाबले में यानी साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान की 4 बल्लेबाज रन आउट हो गईं। रमीन शमीम, इराम जावेद, नशरा सिंधू और तूबा हसन इस मैच में रन आउट हुए और इन 4 खिलाड़ियों के रन आउट होते ही पाकिस्तान ने को पीछे छोड़ दिया। दरअसल महिला टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन आउट होने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान पहले नंबर पर आ गया।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक पाकिस्तान के 41 खिलाड़ी रन आउट हो चुकीं हैं जबकि भारतीय महिला टीम के 40 खिलाड़ी अब तक रन आउट हुए हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के 39 खिलाड़ी तो वहीं वेस्टइंडीज की 38 खिलाड़ी रन आउट हो चुकी हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 5वें नंबर पर है जिसके 35 खिलाड़ी अब तक रन आउट हुए हैं।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले देश के खिलाड़ी
पाकिस्तान 41
भारत 40
श्रीलंका 39
वेस्टइंडीज38
ऑस्ट्रेलिया 35
रोहित हैं सचिन से आगे, सहवाग नंबर 1, गिल सातवें स्थान पर; वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप8 भारतीय कप्तान
भारत की तरफ से वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अब मोहम्मद अजरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जबकि इस लिस्ट में सहवाग पहले नंबर पर मौजूद हैं। यानी सहवाग बतौर कप्तान वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment