4 मौतों से दहला बेंगलुरु… सनकी बेटे ने मांनानी और बहनोई को काटकर मार डाला, फिर खुद फंदे से लटका

4 मौतों से दहला बेंगलुरु… सनकी बेटे ने मांनानी और बहनोई को काटकर मार डाला, फिर खुद फंदे से लटका

Karnataka Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के कोटिगेपाल्या इलाके में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड और आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां 34 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला कर अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी. तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल है.

4 मौतों से दहला बेंगलुरु… सनकी बेटे ने मांनानी और बहनोई को काटकर मार डाला, फिर खुद फंदे से लटका

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार मृतकों में नंजम्मा जो कि आरोपी की बुजुर्ग नानी थीं और सफाई का काम करती थीं, मंगलम्मा जो कि आरोपी की मां थीं और जो एक गारमेंट फैक्ट्री में काम कर घर चलाती थीं और सतीश जो कि आरोपी का बहनोई था और पेशे से प्लंबर था, ये तीन शामिल हैं. वहीं जिसने मर्डर कर आत्महत्या की उसका नाम प्रशांत था.

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि मागडी तहसील के ब्यालकेरे का रहने वाला यह परिवार पिछले 78 सालों से कोटिगेपाल्या में एक किराए के मकान में रह रहा था. आरोपी प्रशांत पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन पिछले करीब एक साल से वह बेरोजगार था और कोई काम नहीं कर रहा था.

कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष: बीचबचाव करने आईं मांनानी को भी मारा

शनिवार सुबह करीब 8 बजे घर के भीतर अचानक चीखपुकार मच गई. शुरुआती जांच के मुताबिक, सुबह के वक्त किसी बात को लेकर प्रशांत और उसके बहनोई सतीश के बीच तीखी बहस हो गई. देखते ही देखते प्रशांत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने घर में रखे धारदार हथियार से सतीश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सतीश की दर्दनाक चीख सुनकर घर के दूसरे हिस्से में मौजूद मां मंगलम्मा और नानी नंजम्मा तुरंत बीचबचाव करने दौड़ीं. लेकिन खून सवार प्रशांत ने उन दोनों पर भी बेरहमी से जानलेवा वार कर दिए. हमले में तीनों पीड़ितों ने मौके पर ही तड़पतड़प कर दम तोड़ दिया.

पड़ोसियों ने कमरे में किया बंद, अंदर लगा ली फांसी

घर के अंदर से आ रही चीखपुकार और शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर जमा हो गए. घर का खौफनाक मंजर देखकर लोग दंग रह गए. पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हत्यारे प्रशांत को घर से बाहर भागने का मौका नहीं दिया और उसे तुरंत एक कमरे के अंदर धकेल कर बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद मकान मालिक और पड़ोसियों ने तुरंत कामाक्षीपाल्या थाना पुलिस को फोन किया. लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, कमरे में बंद प्रशांत ने अंदर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो प्रशांत का शव पंखे से लटका मिला.

पिता का बयान: सुबह दुकान न जाता तो मैं भी मारा जाता़

इलाके में ही कपड़े प्रेस की दुकान चलाने वाले प्रशांत के पिता चिक्कण्णा इस घटना के बाद से पूरी तरह टूट चुके हैं. उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि प्रशांत का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल था और वह कभीकभी परिवार के लोगों से झगड़ता जरूर था, लेकिन हालफिलहाल में घर में कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था. चिक्कण्णा ने रोते हुए बताया कि वह रोज की तरह सुबह जल्दी अपनी दुकान के लिए निकल गए थे. अगर वह उस वक्त घर पर मौजूद होते, तो प्रशांत निश्चित रूप से उन पर भी हमला कर देता. सुबह दुकान जाने की वजह से ही आज उनकी जान बच पाई है. फिलहाल, पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *