4 KM दूर ठिकाने लगाई लाश, थाने में रोई- ‘पति लापता है’… प्रेमी को फंसाया, तब भी उल्टी पड़ गई चाल!

4 KM दूर ठिकाने लगाई लाश, थाने में रोई- ‘पति लापता है’… प्रेमी को फंसाया, तब भी उल्टी पड़ गई चाल!
Featured Image

Bareilly Wife Killed Husband With Lover: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. प्यार में अंधापन इंसान को किस हद तक गिरा सकता है, इसकी एक खौफनाक उदाहरण सामवे आया है भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव से, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 38 वर्षीय पति पप्पू की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और विरोध किया था.

बरेली में पत्नी के अवैध संबंध और पति के खौफनाक अंत की यह कहानी किसी फिल्मी सस्पेंस से कम नहीं है, जहां पत्नी खुद थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचती है, पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही अपने प्रेमी पर आरोप लगाती है, और आखिर में जब पुलिस की पूछताछ होती है तो सारे काले राज एक-एक करके बाहर आ जाते हैं.

4 साल का अवैध संबंध, पति के विरोध से भड़की आग

यह मामला बरेली के भुता थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले 38 वर्षीय पप्पू पेशे से टेलर थे. करीब चार साल पहले जब पप्पू का परिवार बदायूं के बल्लिया गांव में रहता था, तब उनके घर राजा उर्फ रियाज नाम के एक शख्स का आना-जाना था. धीरे-धीरे राजा के संबंध पप्पू की पत्नी नरगिस से गहरे हो गए और दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध शुरू हो गए.

कुछ समय बाद पप्पू ने बदायूं की जमीन बेचकर भुता इलाके के फैजनगर गांव में नया घर बना लिया और अपने बच्चों के साथ रहने लगा. लेकिन दूरी बढ़ने के बावजूद प्रेमी राजा का आना-जाना बंद नहीं हुआ. 10 सितंबर की रात जब पप्पू काम से घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी नरगिस और राजा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। गुस्से में आकर पप्पू ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. बस यहीं से नरगिस ने अपने पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना लिया.

पैर पकड़कर पत्नी ने जकड़ा, प्रेमी ने फंदा कसकर ली जान

11 सितंबर की रात जब पप्पू घर पर था, तब प्रेमी राजा पहले से ही घर के भीतर छिपा हुआ था. मौका मिलते ही नरगिस ने अपने पति पप्पू के दोनों पैर मजबूती से पकड़ लिए, ताकि वह हिल न सके और राजा ने पीछे से रस्सी का फंदा डालकर उसका गला घोंट दिया. दम घुटने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या को अंजाम देने के बाद शातिर प्रेमी राजा ने शव को एक बोरे में ठूंस दिया. इसके बाद वह लाश को अपनी बाइक पर लादकर घर से चार किलोमीटर दूर मीरजापुर भट्ठे के पास ले गया और एक सुनसान गड्ढे में फेंक आया, ताकि किसी को भनक तक न लगे.

खुद थाने पहुंची कातिल पत्नी, प्रेमी को फंसाया

वारदात को छिपाने के लिए शातिर नरगिस ने ऐसा नाटक रचा जो पुलिस को भी चकमा दे सकता था. 15 सितंबर को नरगिस अपने प्रेमी के साथ खुद थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई. अगले दिन यानी 16 सितंबर को उसने एक और ड्रामा किया. पुलिस को दूसरा प्रार्थना पत्र देकर अपने ही प्रेमी राजा पर हत्या का शक जता दिया.

पुलिस को शक हुआ तो 17 सितंबर को राजा को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की गई. पुलिस की कड़ी पूछताछ के आगे राजा टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया. इसके बाद पुलिस ने कातिल पत्नी नरगिस को भी गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को आरोपी की निशानदेही पर पप्पू का शव भी बरामद कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *