5 नेता और 2 एक्सपर्ट… कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा ने बनाई कमेटी​

5 नेता और 2 एक्सपर्ट… कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सपा ने बनाई कमेटी​

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की तैयारी तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से बातचीत के लिए पांच नेताओं और दो डेटा एक्सपर्ट समेत सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, सपा की यह कमेटी कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बातचीत करेगी. कमेटी में रामगोपाल यादव के अलावा राजीव राय, धर्मेंद्र यादव और आलोक रंजन समेत अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना है. सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने जितनी सीटें अपने सहयोगियों को दी थी, उतनी सीटें ही कांग्रेस को ऑफर की गई है. सपा अभी भी कांग्रेस को 50 से 60 सीट देने के मूड में है.

2324 नवंबर को कांग्रेस से बातचीत की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच 23 और 24 नवंबर को बातचीत हो सकती है. इसी बैठक में दोनों दलों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी. सपा की ओर से पांच राजनीतिक नेता बातचीत की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि दो डेटा एक्सपर्ट भी कमेटी में शामिल रहेंगे.

डेटा एक्सपर्ट की मौजूदगी से सीटों पर दावेदारी और चुनावी समीकरणों को लेकर बातचीत में आंकड़ों को भी आधार बनाया जा सकेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या के साथसाथ अलगअलग विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की स्थिति और जीत की संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है.

कांग्रेस ने बनाई है 5 सदस्यीय कमेटी

कांग्रेस की ओर से 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद शामिल हैं. बातचीत प्रियंका गांधी की अगुवाई में होगी. सूत्रों की माने तो कांग्रेस की मुख्य मांग 403 में से 181 सीटों की है, पार्टी ने इसके लिए सीटों की क्षेत्रवार सूची भी तैयार की है. कांग्रेस पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा सीटें चाहती है. रायबरेली और अमेठी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उसकी दावेदारी बताई गई है.

इसके अलावा सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और संभल जैसे इलाकों की सीटें भी उसकी प्राथमिकता में हैं. कांग्रेस की सूची में ऐसी करीब 22 सीटें भी बताई गई हैं, जिन पर 2022 में सपा के विधायक जीते थे. इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के लिए एक अलग स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई है. उसकी अध्यक्षता अजय माकन करेंगे. असलम शेख और बीवी श्रीनिवास उसके सदस्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *