5 साल की लव मैरिज पर भारी पड़ा अवैध संबंध: पति बन रहा था राह का रोड़ा, पत्नी ने लगा दिया ठिकाने; पुलिस भी बनी घनचक्कर!

5 साल की लव मैरिज पर भारी पड़ा अवैध संबंध: पति बन रहा था राह का रोड़ा, पत्नी ने लगा दिया ठिकाने; पुलिस भी बनी घनचक्कर!

उत्तराखंड के काशीपुर में टेंट कारोबारी संजीव कुमार हत्याकांड मामले में बड़ा सच सामने आया है. पुलिस की छानबीन से खुलासा किया कि 24 साल के टेंट कारोबारी की मौत किसी सड़क हादसे में नहीं, बल्कि उसी की पत्नी द्वारा रची गई एक गहरी साजिश का नतीजा थी. हालांकि दोनों ने 5 साल पहले घर से भागकर शादी की थी लेकिन पत्नी निशा अब किसी और के साथ प्रेम संबंधों में पड़ चुकी थी, इसलिएृ अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए अपनी दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग प्रेमी का हाथ थामा, जिसने एक साथ के साथ संजीव को बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बाहर बुलाया और गोली मार हत्या कर दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, तीनों ने पूरी वारदात को एक एक्सीडेंट दिखाने की भी कोशिश की. जानिए आखरि क्या है पूरा मामला और पुलिस के खुलासे के बाद, तीनों पर क्या कार्रवाई हो रही है.

5 साल पुरानी लव मैरिज, फिर अवैध संबंधों में पड़ गई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजीव और निशा ने 5 साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि पिछले 8 महीनों से निशा का अफेयर संजीव की ही टेंट की दुकान पर काम करने वाले एक 17 साल के नाबालिग लड़के के साथ चल रहा था. यह लड़का अक्सर संजीव के घर आता-जाता था और जब संजीव दुकान पर होता, तो निशा और उसके प्रेमी को एकांत मिल जाता था. दोनों के बीच की नजदीकी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने संजीव को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया.

बर्थडे पार्टी के बहाने बिछाया मौत का जाल

साजिश को अंजाम देने के लिए 16 अगस्त की शाम को नाबालिग प्रेमी और उसके एक दोस्त ने संजीव को फोन किया. उन्होंने संजीव को अपने ‘बर्थडे’ की पार्टी मनाने के बहाने रामनगर चलने के लिए कहा. संजीव उन पर भरोसा करता था, इसलिए वह अपनी कार में दोनों को बैठाकर ले गया. लौटते वक्त जब वे थारी इलाके में थे, तो पीछे की सीट पर बैठे नाबालिग ने मौका पाकर 12 बोर के देसी तमंचे से संजीव की गर्दन पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी. गोली लगते ही संजीव ने कार से कंट्रोल खो दिया और गाड़ी पास के खेत में जा गिरी.

एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश, लेकिन खुल गई पोल

हत्या करने के बाद दोनों नाबालिग वहां से फरार हो गए और इसे एक सड़क हादसे की तरह दिखाने की कोशिश की. 17 अगस्त को जब संजीव की लाश मिली, तो शुरुआत में पुलिस को भी यह हादसा लगा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारा खेल बिगाड़ दिया, जिसमें गर्दन पर गोली का घाव मिला. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो निशा और उसके प्रेमी की बातचीत का सच सामने आ गया. पुलिस को पता चला कि हत्या के ठीक बाद नाबालिग ने निशा को फोन करके काम पूरा होने की जानकारी दी थी.

सलाखों के पीछे निशा और बाल सुधार गृह में कातिल

पुलिस और SOG की टीम ने घेराबंदी करके दोनों नाबालिगों को मलावा फार्म के पास से दबोच लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 12 बोर का तमंचा, कारतूस और खून से सने कपड़े बरामद हुए. पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी निशा को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने एक महीने पहले ही ये अवैध हथियार इन नाबालिगों को सप्लाई किया था. संजीव की जान लेने वाली पत्नी अब जेल की हवा खा रही है, जबकि उसके प्रेमी और उसके दोस्त को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *