7वीं की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, डायरी से खुला टीचर का राज, लिखा- मैं मैथ्स में कमजोर हूं, और टीचर…​​

7वीं की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, डायरी से खुला टीचर का राज, लिखा- मैं मैथ्स में कमजोर हूं, और टीचर…​​
Featured Image

Ghaziabad Student Suicide: गाजियाबाद l उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. 7वीं क्लास में पढ़ने 14 साल की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. आरोप है छात्रा ने टीचर की ओर से की जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दी है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है. शनिवार, 26 सितंबर को गुलमोहर अपार्टमेंट में यह घटना हुई है. मृतका की पहचान 14 साल की छात्रा रितिसा(13) के रूप में हुई है. जो सातवीं क्लास में पढ़ाई करती थी. जिसने अपार्टमेंट टीचर की प्रताड़ना से दसवीं मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली थी.

14 साल की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

जानकारी के मुताबिक, छात्रा सातवीं कक्षा में राजेंद्र नगर राजबाग रोड स्थित एक नामचीन स्कूल में पढ़ती थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शनिवार करीब पांच बजे रितिका अपनी मां को दिमाग खराब और खेलने की बात कहकर फ्लैट से निकली थी. लेकिन समय बाद वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गयी. तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी.

डायरी से खुला टीचर का राज

रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमे . बच्ची के शरीर में 7 जगह हड्डियां टूटी मिली. साथ ही सिर और फेफड़ा फट गया था. पहले तो मामला हादसे का लगा. जब जांच आगे बढ़ी तो तनाव में आत्महत्या की बात सामने आयी. दरअसल, बच्ची के परिजन से बताया, उसके कमरे से एक डायरी मिली जिसमे लिखा था मैं मैथ्स में कमजोर हूं, मैथ्य में कम अंक आने टीचर उसे डांटती थीं.

गणित में कम अंक आने पर पड़ती थी डांट

हमेशा कम अंक आने पर टीचर द्वारा उसे डांटा जाता था. इस बारे में उसने माता पिता को बताया था. परिजनों का आरोप है गणित की टीचर जानबूझकर उसे कम अंक देती थीं और पढ़ाई को लेकर उस पर दबाव बनाया जाता था. बताया जा रहा है शुक्रवार को बच्ची को 30 नंबर मिले थे. उसने अपनी दोस्त से कहा था, सोमवार को स्कूल आने पर टीचर उसकी हालत खराब कर देंगी. साथ ही वह अपने दोस्तों से सुसाइड का तरिका पूछती थी.

बताया ये भी जा रहा है परिवार ने फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया है. वहीँ, इस घटना ने स्कूल में होने वाली ऐसी गतिविधियों और शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *