7सीटर कार खरीदने का शानदार मौका! इस पॉपुलर SUV पर मिल रहा ₹1.20 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट

7सीटर कार खरीदने का शानदार मौका! इस पॉपुलर SUV पर मिल रहा ₹1.20 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट

किआ मोटर्स ने अगस्त 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट और बेनिफिट्स की जानकारी जारी कर दी है. कंपनी की लोकप्रिय 7सीटर कारों में शामिल कैरेंस क्लैविस पर इस महीने ग्राहकों को ₹1.20 लाख तक के फायदे मिल सकते हैं. वहीं, सामान्य कैरेंस MPV पर भी ₹35,000 तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं.

7सीटर कार खरीदने का शानदार मौका! इस पॉपुलर SUV पर मिल रहा ₹1.20 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट

कैरेंस क्लैविस 7सीटर सेगमेंट में अच्छी पकड़ रखती है. इसका मुकाबला मारुति XL6, टोयोटा रुमियन, रेनो ट्राइबर, निसान ग्रेवाइट, मारुति इनविक्टो, किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर जैसी गाड़ियों से होता है.

Carens Clavis पर ₹1.20 लाख तक का फायदा

कैरेंस क्लैविस के MY26 मॉडल पर कुल मिलाकर ₹1.20 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें ₹10,000 का कैश डिस्काउंट, ₹20,000 का लॉयल्टी बेनिफिट, ₹15,000 तक का कॉर्पोरेट ऑफर और ₹30,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है.वहीं, MY25 मॉडल पर ₹75,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ MY26 मॉडल की तरह लॉयल्टी और एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं. हालांकि, MY25 मॉडल पर कॉर्पोरेट ऑफर नहीं मिलेगा.

इसके अलावा, केवल कैरेंस क्लैविस के MY25 टर्बोपेट्रोल वेरिएंट पर फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. कार की एक्सशोरूम कीमत ₹11.27 लाख से ₹21.67 लाख के बीच है.

Kia Carens पर भी मिल रहा है ₹35,000 तक का फायदा

अगर आप ज्यादा किफायती खरीदना चाहते हैं, तो इस मॉडल पर भी अगस्त में ऑफर मिल रहा है.MY26 मॉडल पर ₹15,000 तक का कॉर्पोरेट ऑफर और ₹20,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. वहीं, MY25 मॉडल पर केवल स्क्रैपेज बेनिफिट उपलब्ध है.कैरेंस की एक्सशोरूम कीमत ₹11.02 लाख से ₹12.88 लाख के बीच है.

जल्द आ सकती है Carens Clavis CNG

किआ कैरेंस क्लैविस का मॉडल भी जल्द बाजार में आ सकता है. हाल ही में पुणेमुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान इस कार का CNG टेस्ट मॉडल देखा गया है. माना जा रहा है कि कैरेंस क्लैविस CNG दिवाली 2026 से पहले लॉन्च हो सकती है.

टेस्टिंग के दौरान कार की विंडशील्ड पर On Test स्टिकर भी दिखाई दिया. हालांकि, तस्वीरों से अभी यह साफ नहीं है कि CNG मॉडल में सिंगल टैंक होगा या दो टैंक वाला सेटअप.

CNG टैंक कहां लगाया जा सकता है?

अगर सिंगल CNG टैंक इस्तेमाल किया जाता है, तो इसे बूट में या बूट फ्लोर के नीचे लगाया जा सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, दो सिलेंडर वाला सेटअप ज्यादा बेहतर हो सकता है, क्योंकि इससे स्पेयर व्हील रखने की जगह बच सकती है और बूट स्पेस भी इस्तेमाल करने लायक रह सकता है.कैरेंस क्लैविस CNG का मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी अर्टिगा और XL6 जैसी CNG MPV से होगा. इन दोनों कारों में पहले से फैक्ट्रीफिटेड CNG का ऑप्शन मिलता है.

ऐसे में किआ का CNG मॉडल उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है जो कम चलने का खर्च और 7सीटर कार चाहते हैं. हालांकि, CNG मॉडल की कीमत और टैंक सेटअप की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही साफ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *