Karnataka Crime News: सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां राजाजीनगर पुलिस ने एक कैब ड्राइवर इंदुशेखर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास, दो साले, उनकी पत्नियों और महज 7 साल के मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी.

आरोपी पिछले 15 से 20 दिनों के दौरान हर दूसरे दिन परिवार के एकएक सदस्य को श्रीरामपुर स्थित किराए के मकान में बुलाता था. फिर ओखली से सिर कूचकर उनकी हत्या कर देता था. इसके बाद शव को कार में लादकर नंदी हिल्स और चारमाडी जैसी सुनसान पहाड़ियों में फेंक आता था और वापस आकर मकान की सफाई कर अगले शिकार को बुलाता था.
मृतकों में श्रीरामपुर की रूपवती , सुनीता , शिवकुमार और शंकर , दिव्या और नलिनी , और 7 वर्षीय मासूम पुनीत शामिल हैं. आरोपी इंदुशेखर की शादी 20 साल पहले सुनीता से हुई थी. वो पत्नी के अपने मायके वालों से लगातार संपर्क में रहने और उसका पक्ष लेने से बेहद चिढ़ता था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी रंजिश में उसने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई.
सबसे पहले उसने घर में पत्नी सुनीता की हत्या की और रिश्तेदारों से झूठ बोला कि वह दोस्तों संग घूमने गई है. इसके बाद शराब पीने के बहाने दोनों सालों को बुलाया और उनका कत्ल किया. फिर इसी तरह उनकी पत्नियों, सास और 7 साल के बच्चे को बुलाकर ओखली से वार कर मार डाला.
नलिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला ‘सीरियल मर्डर’ का राज
नलिनी के अचानक गायब होने के बाद उसकी मां ने श्रीरामपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. राजाजीनगर और श्रीरामपुर पुलिस ने जब नलिनी की तलाश शुरू की, तो कड़ियां इंदुशेखर तक पहुंचीं. पुलिस पूछताछ में इंदुशेखर लगातार बयान बदल रहा था. जब पुलिस टीम ने उसके भाष्यम सर्कल के पास स्थित किराए के घर की तलाशी ली, तो सफाई के बावजूद खून के निशान और ठोस सुराग मिले. कड़ाई से पूछताछ पर उसने 7 मर्डर्स की बात कबूल कर तहलका मचा दिया.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गुरुवार को चिक्कबल्लापुर जिले के नंदी हिल्स पहुंची. 4 घंटे की सघन तलाशी के बाद 7 साल के बच्चे पुनीत की लाश झाड़ियों से बरामद हुई. बाकी 6 शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.