70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा

70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा
70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा

संवाददाता, बख्शी का तालाब, अमृत विचार: इटौंजा इलाके में सोमवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात घर से शौच के लिए 70 वर्षीय वृद्धा को ट्रक चालक ने दबोच लिया। वृद्धा ने चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह दबाकर उसे खींचकर एक मकान के पीछे ले गया। मारपीट करते हुए अगवा कर हत्या की धमकी दी। उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। होश में आने के बाद किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वृद्धा को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक संदिग्ध ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एक गांव में रहने वाली वृद्धा सोमवार देर रात शौच के लिए निकली थी। घर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से आए आरोपी ने रास्ता रोक लिया। वृद्धा ने जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे पकड़कर अश्लील हरकत की। विरोध पर आरोपी मुंह दबाते हुए उसे खींचकर एक मकान के पीछे ले गया। विरोध पर वृद्धा को पीटा। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंसकर जमीन पर गिराकर दुष्कर्म किया। वृद्धा की हालत बिगड़ती देख आरोपी भाग निकला। बेहोश वृद्धा काफी तरह तक वहीं पड़ रही। जब होश आया तो किसी तरह घर पहुंची। पीड़िता ने घर पहुंची आपबीती परिजन को बतायी।

बेटे ने घटना की सूचना डॉयल112 पर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। आननफानन में वृद्धा को इलाज के लिए राम सागर मिश्र अस्पताल बीकेटी भेजा गया। एडीसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में वृद्धा ने संदिग्ध को पहचानने से इंकार किया है। घटनास्थल को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी और कार्रवाई की जाएगी।

अगवा कर गोरखपुर ले जाने की दी धमकी
इलाज के दौरान होश में आने पर वृद्धा ने पुलिस को बताया कि मकान के पास एक ट्रक खड़ा था। जब वह शौच के लिए जा रही थी तो ट्रक के पीछे से आए एक युवक ने उसे पकड़ा और गलत काम किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने धमकाया कि अगर चिल्लाया तो उसे ट्रक से अगवा कर गोरखपुर ले जाएगा। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

निर्माणाधीन इमारत पर सीमेंट लेकर आया था ट्रक
पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। पता चला कि घटनास्थल के निकट एक निर्माणाधीन इमारत है। चालक ट्रक में सीमेंट लोड कराकर उसी इमारत के लिए आया था। आशंका है उसी ने दुष्कर्म किया और फिर भाग निकला। देर रात वह ट्रक घटनास्थल के पास ही इमारत के बाहर खड़ा था। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *