9 खूबसूरत बीवियों का इकलौता पति..टाइम टेबल के हिसाब से करता था प्यार, अब हो गई ये गड़बड़

9 खूबसूरत बीवियों का इकलौता पति..टाइम टेबल के हिसाब से करता था प्यार, अब हो गई ये गड़बड़
gazab 1

अगर हम आपसे कहें कि क्या वो किसी ऐसे इंसान को जानते हैं जिसकी एक दो नहीं बल्कि 9 बीवियां हैं। यकीनन आपका जवाब नहीं ही होगा। अक्सर किसी की एक या दो बीवियां ही सुनने में मिलती हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे युवक से मिलवाने जा रहे हैं जो शादियों के मामला में बहुत आगे निकल गया।

इस युवक की एक या दो नहीं बल्कि 9 बीवियां हैं। जी हां हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं। इस युवक ने 9 लड़कियों से शादी की है। सबके साथ प्यार करने के लिए इसने टाइम टेबल भी बना रखा है। हालांकि अब उसकी जिन्दगी में एक बड़ी दिक्कत सामने आ गई है। इसके बाद से वो परेशान है। आइए जानें वो परेशानी क्या है।

ब्राजील में रहता है युवक

ऐसा अनोखा मामला आपने कभी न देखा होगा, न ही सुना होगा। किसी युवक की एक नहीं 9 बीवियां हों यानि 9 लड़कियों के साथ शादी की हो। ब्राजील के युवक ने ऐसा ही किया है। उसकी बीवियों के बारे में जो भी सुनता है वो हैरान रह जाता है। इस युवक का नाम आर्थर ओ उर्सो है। इस युवक की 9 बीवियां हैं और अब वो काफी परेशान है।

ऑर्थर ने 9 बीवियों को मैनेज करने का तरीका भी निकाल लिया था। उसने एक टाइम टेबल बनाया था। इसे वो प्यार का टाइम टेबल कहा करता था। इसके हिसाब से ही वो अपनी हर बीवी को टाइम दिया करता था। उसकी कोशिश रहती थी कि हर बीवी के साथ वो बराबर का वक्त बिताए ताकि किसी को दिक्कत न हो।

काम नहीं आया टाइम टेबल

ऑर्थर ने भले ही टाइम टेबल बना लिया था लेकिन वो उसकी शादीशुदा जिन्दगी में काम नहीं आ सका। उसकी कोशिश थी कि हर बीवी से प्यार करने के लिए वो एक रूटीन सेट कर दे। फिर भी उसका प्लान फेल हो गया। टाइम टेबल बनाने से पहले उसने सभी पत्नियों की डिमांड का भी ध्यान रखा था, इसी के हिसाब से टाइम सेट किया था। इसके बाद भी युवक का प्लान फेल हो गया और काम नहीं आया। उसका कहना है कि शुरु में तो लाइफ काफी मजेदार लग रही थी। लेकिन अब टाइम टेबल के हिसाब किताब के चक्कर में दिक्कतें आने लगी हैं। उसका कहना है कि अक्सर उसको लगने लगता है कि वो किसी दबाव में पत्नियों को प्यार कर रहा है।

अब हो गई है ये गड़बड़

युवक का कहना था कि वो फ्री लव में यकीन करता है। इसी वजह से उसने 9 शादियां की हैं। हालांकि अब उसने टाइम टेबल के हिसाब से प्यार बंद कर दिया है। उसका कहना है कि उसकी बीवियों को इससे कोई मतलब ही नहीं है कि वो किसके साथ कितना वक्त बिताता है। हालांकि एक बड़ी गड़बड़ है जो उसको परेशान करती है।

ये गड़बड़ गिफ्ट को लेकर है। ऑर्थर अगर किसी पत्नी को कीमती गिफ्ट देता है तो बाकी बीवियां नाराज हो जाती हैं। उसको समझ में ही नहीं आता कि किस बीवी को कौन सा तोहफा दिया जाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। युवक ने कबूला है कि उसकी एक पत्नी तो उससे तलाक लेने तक की धमकी दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *