अंबेडकरनगर की धागा मिल में फूड पॉइजनिंग, 21 महिला वर्कर बीमार; 17 अस्पताल में भर्ती​

अंबेडकरनगर की धागा मिल में फूड पॉइजनिंग, 21 महिला वर्कर बीमार; 17 अस्पताल में भर्ती​

अंबेडकरनगर की पार्थ ट्रेड धागा मिल में काम करने वाली 21 महिला वर्कर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई हैं. इन सभी महिलाओं ने फैक्ट्री के कैंटीन में खाना गया था. बाद में पेट दर्द और उल्टीदस्त होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही फैक्ट्री से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया है. आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री के कैंटीन का निरीक्षण किया है.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की अल सुबह पार्थ ट्रेड धागा मिल में अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है सुबह तकरीबन तीन बजे यहां पर काम करने वाली और प्रशिक्षण ले रही कुछ युवतियों के पेट में दर्द होने और उल्टी की शिकायत आई. इसके बाद फैक्ट्री में ही इन्हें कुछ दवाएं दी गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली तो सुबह करीब 10 बजे इन सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां पर सभी का इलाज जारी है.

कैंटीन का खाना खाकर पड़ी बीमार

सूचना मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने जांच की. बताया कि कैंटीन का खाना खाकर 21 महिलाएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई है. मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बृजेश कुमार डॉक्टरों की टीम के साथ खुद इनके इलाज में जुटे हैं. सीएमओ प्रमोद कुमार, टांडा एसडीएम संजीव कुमार ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित महिलाओं का हाल जाना. एसडीएम के मुताबिक फिलहाल 17 महिलाओं को भर्ती किया गया है. इनमें 11 कर्मचारी हैं और 6 प्रशिक्षु.

जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना के बाद सीएमओ, टांडा एसडीएम और फूड विभाग के अधिकारियों ने धागा मिल का निरीक्षण किया. इस दौरान कैंटीन में भोजन और पीने के पानी का सैंपल भरा गया. सीएमओ प्रमोद कुमार के मुताबिक अब सभी मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर है. चार लोगों को अब तक छुट्टी दी जा चुकी है. बाकी 17 मरीजों को भी जल्द घर भेज दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *