Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट
Featured Image

Gold-Silver Price Todayभारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों के चेहरे खिल उठे हैं। इस गिरावट के साथ ही पिछले दो महीनों में पहली बार सोने का भाव 1.50 लाख रुपए के अहम स्तर से नीचे खिसक आया है।

जानिए आज क्या हैं सोने और चांदी के नए भाव?

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में मांग में आई सुस्ती और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के रेट गिरकर 1,48,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई को सोना इस स्तर के आसपास देखा गया था, जब इसका भाव 1,48,300 रुपए दर्ज हुआ था। सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है और इसके दाम लुढ़ककर 2,27,480 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।

विभिन्न शहरो में सोने का भाव

शहर

24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

मुंबई

₹1,48,600

₹1,36,118

₹1,11,450

दिल्ली

₹1,48,750

₹1,36,260

₹1,11,560

कोलकाता

₹1,48,600

₹1,36,118

₹1,11,450

चेन्नई

₹1,48,900

₹1,36,390

₹1,11,680

बेंगलुरु

₹1,48,650

₹1,36,160

₹1,11,490

हैदराबाद

₹1,48,600

₹1,36,118

₹1,11,450

अहमदाबाद

₹1,48,650

₹1,36,165

₹1,11,500

जयपुर

₹1,48,750

₹1,36,260

₹1,11,560

लखनऊ

₹1,48,750

₹1,36,260

₹1,11,560

पुणे

₹1,48,600

₹1,36,118

₹1,11,450

MP-CG में सोने का भाव

शहर

24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

भोपाल

₹1,48,700

₹1,36,210

₹1,11,525

इंदौर

₹1,48,750

₹1,36,260

₹1,11,560

रायपुर

₹1,48,650

₹1,36,160

₹1,11,490

बिलासपुर

₹1,48,650

₹1,36,160

₹1,11,490

क्यों आ रही है सोने-चांदी की कीमतों में यह मंदी?

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने दबाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी एनालिस्ट पिंकी यादव के अनुसार, वैश्विक बाजारों में आई बिकवाली की वजह से सितंबर के अंत में सोने के भाव 1.50 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गए। हालांकि, विदेशी बाजारों में पिछले सत्र में करीब 4 फीसदी की भारी गिरावट के बाद हाजिर सोने में हल्का सुधार दर्ज किया गया, जिससे यह 1 फीसदी बढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी भी पिछले सत्र की 6 फीसदी गिरावट से उबरते हुए 60.69 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर कारोबार करती दिखी।

ऊंची ब्याज दरों और वैश्विक हलचल का दिख रहा असर

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतें फिलहाल अपने सात हफ्ते के निचले स्तर के करीब बनी हुई हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि अमेरिका में लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बॉन्ड यील्ड मजबूत बना हुआ है। वहीं मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और अन्य वैश्विक घटनाक्रमों का असर भी बुलियन मार्केट पर देखने को मिल रहा है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *