नर्तकी से छेड़छाड़: चार युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

नर्तकी से छेड़छाड़: चार युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
Featured Image

महाराजगंज में आर्केस्ट्रा के बहाने नर्तकी से छेड़छाड़ की घटना हुई. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Archestra Dancer Molestation : महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा गांव में एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ले जाने के दौरान एक नर्तकी के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा प्रोग्राम कराने ले जाने के दौरान चार युवकों द्वारा महाराजगंज सीवान पथ में जनता बाजार और महाराजगंज थाना सीमा के पास नर्तकी को सुनसान इलाके में ले गया और युवकों ने नर्तकी के साथ छेड़ छाड़ शुरू कर दी. नर्तकी के साथ अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई.

घटना 24 सितंबर की रात की बताई जाती है. पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

इस संबंध में महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चार युवकों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

थानाध्यक्ष ने आरोपियों के नाम पता बताने से इन्कार कर दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होने कहा कि नाम पता बताने से आरोपियों की गिरफ्तारी में परेशानी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *