भाई बहन की लव स्टोरी! जिसे बांधती थी राखी उसी से कर ली शादी, गुस्साए पिता ने कर दिया बेटी का अंतिम संस्कार

भाई बहन की लव स्टोरी! जिसे बांधती थी राखी उसी से कर ली शादी, गुस्साए पिता ने कर दिया बेटी का अंतिम संस्कार

Prayagraj Brother Sister Marriage: प्रयागराज l उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनने वाला हर व्यक्ति दंग रह गया. एक 20 साल की लड़की ने उस लड़के से शादी की जिसे वह 15 साल से राखी बांधती थी. फिर क्या नाराज पिता ने अपनी जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया और नाम के आगे स्वर्गीय भी लिख दिया.

मुंहबोले भाई बहन ने की शादी

पूरा मामला जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेलुआवन गांव का है. कपल की पहचान 20 साल की नंदनी पांडेय ने गांव के ही 22 साल के शाश्वत गुप्ता के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में एक दूसरे को भाई बहन थे लेकिन अब दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, तेलुआवन गांव में रहने वाले गणेश पांडेय अपने पत्नी मंशा पांडेय और 4 बच्चे के साथ रहते है. नंदनी उनकी दूसरे नंबर की बेटी है. शाश्वत गुप्ता भी उनके ही गाँव का रहने वाला है जो एलएलबी कर रहा है. उसके पिता छेदीलाल बिजली विभाग में काम करते हैं.

पिता बोले- 15 साल से राखी भी बांधती थी

शाश्वत गुप्ता का उनके घर पर हमेशा आना जाना लगा रहता था. करीब 15 साल से नंदनी पांडेय और शाश्वत गुप्ता दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते थे. इतना ही नहीं हर साल वो उसे राखी भी बांधती थी. सबको यह भाई-बहन का रिश्ता लगता रहा. लेकिन कब देखते देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. किसी को पता तक नहीं चला.

नाराज पिता ने कर दिया अंतिम संस्कार

परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे जिसके बाद दोनों ने 20 सितंबर को घर से भागकर शादी कर ली. जब शादी के बारे में नंदनी के परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने बेटी को मृत मान लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पिता ने बेटी का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया. उसके तस्वीर में स्वर्गीय भी लिखवा दिया. परिवार का आरोप है वह घर से 2 लाख लेकर भागी है. यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी और उन्हें डर है कि शाश्वत उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकता है.

बेटी बोली- घर वाले मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे

दुसरी तरफ नंदनी ने भी वीडियो जारी किया है. नंदनी का कहना है वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, इसलिए अपनी मर्जी से शादी की है. घर वाले मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे. पिता भी हमेशा प्रताड़ित करते थे. अक्सर तबीयत खराब रहती थी पर घरवाले इलाज तक नहीं कराते थे. अब मैं पति और ससुराल वालों के साथ रह रही हूँ और खुश हूँ. हम लोगों को परेशान नहीं किया जाए. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *