‘दूध में मिलाई बड़ी नींद की गोली…’ – पति ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिलाई हमेशा की नींद, जानिए पूरा सच!

‘दूध में मिलाई बड़ी नींद की गोली…’ – पति ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिलाई हमेशा की नींद, जानिए पूरा सच!
Featured Image

UP News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची. दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पति को पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इसके बाद दूध में नींद की गोलियों की ज्यादा मात्रा मिलाकर पति को पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है.

डेढ़ से दो साल से चल रहा था दोनों का संबंध

यह मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस को 8 सितंबर को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी. मृतक की पहचान राकिब के रूप में हुई. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. राकिब के परिजनों ने उसकी पत्नी तबस्सुम और बहनोई शाहरुख पर हत्या का आरोप लगाया था. परिजनों का कहना था कि तबस्सुम और शाहरुख के बीच संबंध थे और इसी वजह से राकिब को रास्ते से हटाया गया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि तबस्सुम और शाहरुख के बीच करीब डेढ़ से दो साल से संबंध थे.

पति को पता चला तो शुरू हुआ विरोध

पुलिस के अनुसार, जब राकिब को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद कथित तौर पर तबस्सुम और शाहरुख ने राकिब को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. आरोप है कि दोनों ने हत्या की साजिश रची और इसके लिए नींद की गोलियों का इस्तेमाल किया.

दूध में मिलाईं नींद की गोलियां, फिर पिला दिया

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर की रात तबस्सुम ने दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा मिला दी. आरोप है कि यही दूध राकिब को पिला दिया गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तबस्सुम और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से नशीली गोलियां और उनके रैपर भी बरामद किए हैं.

गोलियां कहां से आईं, पुलिस कर रही जांच

अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्या में इस्तेमाल की गई गोलियां कहां से खरीदी गई थीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में इन दोनों के अलावा कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *