6 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत… अलग रह रहे मातापिता ने एकदूसरे पर जताया शक​

6 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत… अलग रह रहे मातापिता ने एकदूसरे पर जताया शक​

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले अंतर्गत दुग्गीराला मंडल के मोरमपुडी गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. मातापिता के आपसी विवाद और अलगाव के बीच पिस रहे छह वर्षीय मासूम प्रभु किरण की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मोरमपुडी निवासी किरण और उनकी पत्नी सुनीता के बीच पिछले तीन वर्षों से मतभेद चल रहे थे और दोनों अलगअलग रह रहे थे. दंपत्ति की एक बेटी और छह साल का बेटा प्रभु किरण था. समझौते के तहत मासूम प्रभु किरण का दिन अपने पिता के साथ और रात अपनी मां के पास बितती थी.

मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद प्रभु किरण अपनी कॉलोनी में दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान बच्चे पास स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने चले गए. स्थानीय ग्रामीणों ने जब बच्चों को तालाब में जाते देखा तो उन्हें डांटकर वहां से भागने को कहा. डांट सुनने के बाद कुछ बच्चे बाहर निकल आए. माना जा रहा है कि प्रभु किरण भी बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद नाले के तेज जलभराव और बहाव की चपेट में आ गया. पानी का बहाव तेज होने के कारण मासूम उसमें बह गया और मिट्टी/मलबे में फंस गया.

बच्चे के लापता होने पर मातापिता ने एकदूसरे पर दर्ज कराई शिकायत

मंगलवार शाम तक जब प्रभु किरण घर नहीं लौटा, तो अलग रह रहे मातापिता के बीच हड़कंप मच गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को समझे बिना किरण और सुनीता दोनों ने एकदूसरे पर शंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब स्थानीय लोगों और बच्चों से पूछताछ की, तो तालाब की ओर शक की सुई घूमी. पुलिस टीम ने एससी कॉलोनी के पास स्थित तालाब में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मलबे को हटाया, जहां से 6 वर्षीय प्रभु किरण का बेजान शव बरामद हुआ.

पूरे इलाके में छाया मातम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस जांच

मासूम प्रभु किरण का शव मिलते ही पूरे मोरमपुडी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे एक दुखद हादसा मान रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा पानी के तेज बहाव में बहने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *