सरकार का रवैया अड़ियल, हम छात्रों के साथ खड़े… संसद से जंतरमंतर जाने के दौरान हिरासत में ली गईं SP सांसद डिंपल यादव

सरकार का रवैया अड़ियल, हम छात्रों के साथ खड़े… संसद से जंतरमंतर जाने के दौरान हिरासत में ली गईं SP सांसद डिंपल यादव

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की अगुवाई में दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन जारी है. पेपर लीक से जुड़े मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के कार्यकर्ता आज सोमवार को संसद तक मार्च निकालना चाह रहे थे. लेकिन उन्हें जंतरमंतर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया. इनके समर्थन में कई राजनीतिक दल भी साथ आते जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने उनका साथ देने के लिए संसद से जंतरमंतर तक मार्च किया. लेकिन पार्टी की ओर से बताया गया कि डिंपल यादव समेत उसके कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है.

सरकार का रवैया अड़ियल, हम छात्रों के साथ खड़े… संसद से जंतरमंतर जाने के दौरान हिरासत में ली गईं SP सांसद डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं लोकसभा सांसद डिंपल यादव और सपा के अन्य सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत किया जाना, साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है.

दिल्ली में छात्रों की आवाज़ उठा रहीं लोकसभा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी एवं अन्य सपा सांसदों को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना, साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है।

— Samajwadi Party July 20, 2026

इससे पहले सांसद डिंपल ने अपनी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतरमंतर तक मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को. छात्रों ने बारबार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की.”

सरकार बहुत ही असंवेदनशील डिंपल

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार ही नहीं है. मैंने पहले भी कहा है, हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतरमंतर तक मार्च करने जा रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि पूरी प्रक्रिया ही भ्रष्ट है और देश के युवा तथा छात्र ही इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं.”

वहींछात्र चाहते हैं कि सरकार उन्हें सुने, लेकिन सरकार उन्हें नहीं सुनना चाहती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बच्चों की बात सुननी चाहिए.” समाजवादी पार्टी के अलावा सांसद चंद्रशेखर आजाद भी जंतरमंतर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

नैतिक आधार पर जिम्मेदारी का मामला हसन

जंतरमंतर जाते समय समाजवादी पार्टी की एक अन्य और युवा सांसद इकरा हसन ने कहा, “हम इस्तीफे की मांग करते हैं. सरकार को नैतिक आधार पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए. यह नैतिक जिम्मेदारी का मामला है और हम देश के युवाओं के साथ खड़े हैं. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए.”

उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक अन्य सांसद जियाउररहमान बर्क ने कहा, “आज देश के भविष्य माने जाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. समाजवादी पार्टी के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जा रहा है और हम उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं. हमने उनकी बात जोरशोर से उठाई है. सोनम वांगचुक को जबरदस्ती हटाकर अस्पताल ले जाया गया. हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और उनकी जायज मांगें पूरी करे.”

प्रदर्शन के दौरान हल्की लाठीचार्ज

इससे पहले आज सुबह CJP के साथ प्रदर्शनकारी जब जंतरमंतर से संसद के लिए मार्च निकालना शुरू किया तो उन्हें जाने नहीं दिया गया. चश्मदीदों का कहना है कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतरमंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितरबितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया. ये लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.

जंतरमंतर की ओर बढ़ते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों की भारी तैनाती देखी गई क्योंकि पुलिस मार्च को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *