UP Board Students के लिए बड़ी राहत! 393 से 458 में मिल रहा पूरा NCERT Book Set, पहले दिन 180 छात्रों ने खरीदी किताबें

UP Board Students के लिए बड़ी राहत! 393 से 458 में मिल रहा पूरा NCERT Book Set, पहले दिन 180 छात्रों ने खरीदी किताबें
UP Board Students के लिए बड़ी राहत! 393 से 458 में मिल रहा पूरा NCERT Book Set, पहले दिन 180 छात्रों ने खरीदी किताबें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यार्थियों को सस्ती और अधिकृत एनसीईआरटी पुस्तकें उपलब्ध कराने के अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड में लगाए गए विशेष पुस्तक स्टॉल पर छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। पहले दिन कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 180 विद्यार्थियों ने पुस्तकें खरीदीं।

स्टॉल पर परिषद के नामित मुद्रकों द्वारा प्रकाशित एनसीईआरटी की 36 विषयों की 70 पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही परिषद द्वारा विकसित हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 पुस्तकें भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहीं।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने खरीदीं किताबें

डीआईओएस देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चाचा प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स के प्रतिनिधि रितेश जायसवाल स्कूलों में स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचा रहे हैं।

रितेश जायसवाल के अनुसार, गुरुवार को आयोजित स्टॉल से कक्षा 9 और 10 के करीब 100 तथा कक्षा 11 और 12 के लगभग 80 विद्यार्थियों ने किताबें खरीदीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी स्टॉल लगाया जाएगा, जहां इच्छुक छात्रछात्राएं पुस्तकें खरीद सकते हैं।

बारिश के कारण कम पहुंचे अभिभावक

गुरुवार को हुई लगातार बारिश के चलते अपेक्षाकृत कम अभिभावक स्टॉल तक पहुंच सके। इसके बावजूद कई अभिभावक बारिश में भीगते हुए बच्चों के लिए किताबें लेने पहुंचे। जो विद्यार्थी अब तक पुस्तकें नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए शुक्रवार अंतिम अवसर होगा।

आगे इन स्थानों पर लगेंगे पुस्तक स्टॉल

14 व 15 जुलाई: काशीश्वर इंटर कॉलेज, मोहनलालगंज
20 व 21 जुलाई: राम पाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज, गोसाईंगंज
23 व 24 जुलाई: बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज

393 से 458 में पूरा किताबों का सेट

इस सत्र में पहली बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शासन से अधिकृत एनसीईआरटी पुस्तकें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई हैं।

कक्षा के अनुसार पूरे पुस्तक सेट की कीमत ₹393 से ₹458 के बीच रखी गई है, जबकि निजी प्रकाशकों की पुस्तकों का सेट इससे काफी महंगा पड़ता है।

कक्षा अनुसार अधिकृत प्रकाशक एवं मूल्य

कक्षा अधिकृत मुद्रक सेट की कीमत
9 पायनियर प्रिंटर्स, आगरा ₹393
10 पीताम्बरा बुक्स प्रा. लि., झांसी ₹440
11 सिंघल एजेंसीज, लखनऊ ₹458
12 पायनियर प्रिंटर्स, आगरा ₹412

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *