Lock Upp 2 Updates: शिवांगी जोशी ने कराई श्रेया कालरा की बोलती बंद, शो में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री

Lock Upp 2 Updates: शिवांगी जोशी ने कराई श्रेया कालरा की बोलती बंद, शो में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री
रियलिटी शो लॉकअप 2 के जजमेंट डे पर तब बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब होस्ट फराह खान ने कंटेस्टेंट्स के सामने श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे का असली चेहरा बेनकाब कर दिया। फराह खान ने खुलासा किया कि शिल्पा और श्रेया पीठ पीछे मिलकर शिवांगी जोशी के खिलाफ काफी जहर उगलते हैं।
इस बड़े खुलासे के बाद से ही शिवांगी जोशी का गुस्सा श्रेया पर फूटा हुआ है। पहले जहां शिवांगी ने श्रेया के सामने अपने टीवी की प्रिंसेस वाले टैग को फ्लॉन्ट कर उन्हें नीचा दिखाया, वहीं अब घर में दोनों के बीच एक नई और जोरदार जंग शुरू हो गई है।

खाने की टेबल पर हुई तीखी बहस

Lock Upp 2 Updates: शिवांगी जोशी ने कराई श्रेया कालरा की बोलती बंद, शो में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री
सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिवांगी बेहद आक्रामक अंदाज में श्रेया की बोलती बंद करती नजर आ रही हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों के बीच यह विवाद खाने को लेकर शुरू हुआ। वीडियो में श्रेया चिल्लाकर कहती हैं, “सब एकएक करके बोला करो।” 
इस पर शिवांगी उन्हें टोकते हुए कहती हैं, “पहले तो आराम से बात करो।” गुस्साए लहजे में श्रेया फिर चिल्लाती हैं, “नहीं देना खाना तो मत दो यार… तुम हो कौन खाना देने वाले?” इस पर शिवांगी करारा जवाब देते हुए कहती हैं, “पहले खाना दे रहे थे ना तुम्हें प्यार से… चिल्लाओ मत।” दोनों की इस ऊंची आवाज और तीखी बहस का घर के बाकी कंटेस्टेंट्स जमकर मजे लेते दिखाई दिए।

Push people to extremes then say woww asliyat bahar agayi. Man everyone have a dark side. If you push to see that side, you will see that side. Simple. #ShivangiJoshi #lockupp2 pic.twitter.com/XSZiwQJExP

— ™️❕ July 20, 2026

वाइल्ड कार्ड में अपूर्वा मखीजा की होगी एंट्री

इस बीच शो से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि कंटेस्टेंट योगेश रावल अब खेल से बाहर हो चुके हैं। उनके जाने के बाद अब शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री का वक्त आ गया है। खबरों की मानें तो अपूर्वा मखीजा शो में धमाकेदार एंट्री ले चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि अपूर्वा घर में आते ही श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे की क्लास लगाने वाली हैं। वह खेल में पूरी तरह से शिवांगी जोशी का सपोर्ट करेंगी, जिससे आने वाले दिनों में शो का रोमांच और ज्यादा बढ़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *