कॉकरोच जनता पार्टी का जंतरमंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू दोबारा मंच बनाया

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतरमंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू दोबारा मंच बनाया

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतरमंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतरमंतर खाली करा दिया था।

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतरमंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू दोबारा मंच बनाया

प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दीपके ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतरमंतर से नहीं हटेंगे।

प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था।

पिछले 14 साल में पहली बार प्रदर्शनकारियों की भीड़ संसद के दरवाजे तक पहुंची है। इससे पहले, 2012 में निर्भया कांड के विरोध में इस इलाके में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था।

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतरमंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

जेपी नड्‌डा और कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन के बीच बातचीत हुई। नड्डा ने कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। CJP प्रतिनिधिमंडल ने 3 मांगें रखीं।

धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के बीच लंबी बैठक हुई, लेकिन बातचीत का विषय क्या था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई।

अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा, उनके अलावा 22 दिन से भूख हड़ताल कर रहे 3 और स्टूडेंट्स ने अनशन खत्म कर दिया।

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। कहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बर्बरतापूण कार्रवाई की है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की याचिका पर सुनवाई की। वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट मांगी। आज फिर सुनवाई होगी।
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि झड़पों में 90 से 100 पुलिसकर्मी और 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *