Moradabad News : घरघर पहुंचेगा डायरिया से बचाव का संदेश, आशा कार्यकर्ता बांटेंगी ORS और जिंक

Moradabad News : घरघर पहुंचेगा डायरिया से बचाव का संदेश, आशा कार्यकर्ता बांटेंगी ORS और जिंक
Moradabad News : घरघर पहुंचेगा डायरिया से बचाव का संदेश, आशा कार्यकर्ता बांटेंगी ORS और जिंक

मुरादाबाद, अमृत विचार। डायरिया रोको अभियान का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली को रवाना कर शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कर्मवीर सिंह ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान हस्ताक्षर कर कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके लिए आशा कार्यकर्ता घरघर जाकर लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करेंगी। ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी करेंगी। इसके साथ ही दस्त से प्रभावित बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को संदर्भित करेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में 25 अगस्त तक चलने वाले डायरिया रोको अभियान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू भी “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य बच्चों में डायरिया की रोकथाम, ओआरएस व जिंक के उपयोग को प्रोत्साहन और समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। एएनएम टीसी की छात्राओं ने ओपीडी में रोल प्ले के माध्यम से डायरिया क्या है, कैसे फैलता है, ओआरएस एवं जिंक का प्रयोग कैसे करना है आदि के बारे में जागरूक किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने कहा कि डायरिया रोको अभियान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। आशा कार्यकर्ता अपनेअपने क्षेत्र में घरघर जाकर लोगों को बारिश और उमस में बच्चा डायरिया की चपेट में आने के कारणों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चे को दिन भर में तीन या तीन से अधिक बार दस्त हो तो समझना चाहिए कि बच्चा डायरिया से ग्रसित है और ऐसे में उसको तत्काल ओआरएस का घोल देना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए, साथ ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना चाहिए। स्वास्थ केंद्रों पर ओआरएस कॉर्नर बनाने के लिए कहा।

इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ विजय सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट योगेश कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक चंद्रशेखर, अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य फिरोज बी, सीसीपीएम संतोष एवं लोकेश, पीएसआई इंडिया से कोमल घई, मोहम्मद रिजवान, ममता सैनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह है डायरिया के कारण
दूषित जल पीने से, दूषित हाथों से भोजन बनाने या बच्चे को खाना खिलाने
खुले में शौच करने या बच्चों के मल का ठीक से निस्तारण न करने

यह बरतें सावधानी और करें उपाय
शौच और बच्चों का मल साफ़ करने के बाद, भोजन बनाने और खिलाने से पहले हाथों को साबुनपानी से अच्छी तरह अवश्य धुलें।
डायरिया का सही इलाज ओआरएस का घोल और जिंक की टेबलेट है।
उम्र के अनुसार 14 दिनों तक जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *