रिश्ते शर्मसार! दो चाचाओं ने नाबालिग भतीजी के साथ की दरिंदगी, 10वीं की छात्रा हुई गर्भवती…

रिश्ते शर्मसार! दो चाचाओं ने नाबालिग भतीजी के साथ की दरिंदगी, 10वीं की छात्रा हुई गर्भवती…
रिश्ते शर्मसार! दो चाचाओं ने नाबालिग भतीजी के साथ की दरिंदगी, 10वीं की छात्रा हुई गर्भवती…

Odisha Crime News: ओडिशा से दो हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं. यहां दो सगे भाइयों ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया. वहीं एक और मामला सामने आया है जिसमें एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया. लड़की के पिता को जब इस बारे में पता चला, तो वो स्कूल पहुंचे. लड़की से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई.  दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

चाचा ने भतीजी को बनाया शिकार

ओडिशा के गंजाम जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गंजाम जिले में दो भाइयों ने अपनी दो नाबालिग भतीजियों को अपनी हवस का शिकार बनाया. वे सालों से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करते थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बारे में पुलिस ने बताया, तो चाचाओं की उम्र 44 और 30 साल है. शनिवार को गोसानिनुआगांव पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं और पॉक्सों के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गर्भवती हुई 10वीं की छात्रा

18 जुलाई को विद्यालय में एक स्वास्थ्य जांच के दौरान कुल सात छात्राओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याएं पाई गईं. इन छात्राओं को स्वास्थ्य जांच के लिए गुम्मागड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जांच के बाद कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्र गर्भवती के गर्भवती होने का पता चला. विद्यालय प्रशासन में हंगामा मच गया और उन्होंने लड़की के पिता को इस बारे में सूचना दी. 19 जुलाई को पिता स्कूल पहुंचे, तो उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी मिली.

बच्ची ने बताई आपबीती

पिता ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि युवक और लड़की की पहली मुलाकात लड़की के गांव में आयोजित एक उत्सव के दौरान हुई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे. लड़की ने बताया कि बांदुली गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को हिरासत में लिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *