
Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें कई दिनों तक घर के एक कमरे में बंद रखा गया और खाना-पानी तक नहीं दिया गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
‘8 दिन तक कमरे में बंद रखा’
बालापट्टी इलाके के रहने वाले अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन्हें घर के एक कमरे में करीब आठ दिनों तक बंद रखा। उनका कहना है कि इस दौरान उन्हें पर्याप्त भोजन और पानी नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने खिड़की के जरिए उन्हें खाना और पानी पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।
सात साल से प्रताड़ना का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले करीब सात वर्षों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। उनके अनुसार, पत्नी अक्सर उन्हें कमरे में बंद कर घर से बाहर चली जाती थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बार भी कथित तौर पर कुछ दिनों का खाना बनाकर चली गई, जिसके बाद भोजन खत्म होने पर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंखों की रोशनी जाने का भी दावा
अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी द्वारा कई बार मारपीट किए जाने के कारण उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। उनका दावा है कि अब उन्हें दिखाई नहीं देता और वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गए हैं।
मामले की जांच की मांग
पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
नोट: यह रिपोर्ट पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।