संत रविदास की जन्मस्थली से 131 कलशों में जाएगी पवित्र मिट्टी, 27 राज्यों तक पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

संत रविदास की जन्मस्थली से 131 कलशों में जाएगी पवित्र मिट्टी, 27 राज्यों तक पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश
संत रविदास की जन्मस्थली से 131 कलशों में जाएगी पवित्र मिट्टी, 27 राज्यों तक पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

वाराणसी: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुरु पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान के तहत वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को 131 कलशों में भरकर उत्तर प्रदेश सहित 27 राज्यों में भेजा जाएगा। इन कलशों के माध्यम से गांवगांव और बस्तीबस्ती में पूजन कर संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश का प्रसार किया जाएगा।

29 जुलाई को जन्मस्थली पर होगा भव्य आयोजन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में बताया कि पार्टी नेतृत्व ने संत रविदास की 650वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश केवल वाराणसी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश और विश्व में सामाजिक समरसता एवं मानवता की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थली पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा देशभर से संत समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

131 टोलियां भरेंगी पवित्र मिट्टी

कार्यक्रम की तैयारी के तहत 28 जुलाई को देश के विभिन्न हिस्सों से 131 टोलियां सीर गोवर्धनपुर पहुंचेंगी, जहां वे कलशों में जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी भरेंगी। अगले दिन इन कलशों का पूजन और आरती की जाएगी।

इसके बाद 30 जुलाई को सभी 131 कलश वाहनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों, 27 राज्यों और छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए रवाना किए जाएंगे। इन कलशों की पवित्र मिट्टी का देशभर में पूजन कर संत रविदास के विचारों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा।

सामाजिक समरसता का राष्ट्रीय अभियान

तरुण चुग ने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने का राष्ट्रीय अभियान है। इससे देश के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक क्षेत्रों का उनकी जन्मस्थली से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी मजबूत होगा।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यशालाएं

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लाल सिंह आर्य ने बताया कि 23 जुलाई को लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी, जिनमें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *