ITR Filing में हो गई मिस्टेक? आयकर विभाग देता है गलती सुधारने का दूसरा मौका, ये है तरीका

ITR Filing में हो गई मिस्टेक? आयकर विभाग देता है गलती सुधारने का दूसरा मौका, ये है तरीका

ITR फाइल करते वक्त कई बार जानेअनजाने में कुछ लोग गलती कर बैठते हैं, इसमें गलत आय दर्ज करना या गलत बैंक डिटेल्स जैसी चूक होना आम बात है. ये गलती किसी से भी हो सकती है, इसलिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से Section 139 के तहत रिवाइज्ड रिटर्न के जरिए इन गलतियों को सुधारने करने का दूसरा मौका देता है.

ITR Filing में हो गई मिस्टेक? आयकर विभाग देता है गलती सुधारने का दूसरा मौका, ये है तरीका

सेक्शन 139 के तहत दूसरा मौका

यह सेक्शन आपको रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की सुविधा देता है, अगर आपको अपना ओरिजिनल ITR जमा करने के बाद कोई गलती या कमी दिखती है तो रिवाइज्ड रिटर्न आपके ओरिजिनल आईटीआर को बदल देता है लेकिन यह गलतियों के लिए है, टैक्स चोरी के लिए नहीं.

ITR में होने वाली गलतियां

  • गलत इनकम डिटेल्स
  • बैंक इंटरेस्ट इनकम छूट जाना
  • डिडक्शन छूट जाना
  • गलत ITR फ़ॉर्म चुन लेना
  • TDS का फ़ॉर्म 26AS से मैच न होना
  • रिफंड के लिए गलत बैंक अकाउंट

डेडलाइन की जानकारी

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रिवाइज्ड रिटर्न अभी असेसमेंट ईयर 31 दिसंबर तक देना होता है, जिसे बजट 2026 के तहत 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. क्या वह भी छूट गया? आप अभी भी 48 महीनों के अंदर अपडेटेड रिटर्न फाइल कर सकते हैं एक्स्ट्रा टैक्स और इंटरेस्ट के साथ.

Revised Return को ऐसे करें फाइल

  • ईफाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें
  • असेसमेंट ईयर चुनें
  • सेक्शन 139 के तहत रिवाइज्ड रिटर्न चुनें
  • अपना ओरिजिनल ITR एक्नॉलेजमेंट नंबर डालें
  • गलतियां ठीक करें
  • सबमिट करें और ईवेरिफाई करें

रिवाइज़्ड रिटर्न बनाम रेक्टिफिकेशन: दोनों नहीं हैं एक जैसे

रिवाइज़्ड रिटर्न ) को आप गलतियों को ठीक करने के लिए फाइल करते हैं. वहीं, दूसरी ओर रेक्टिफिकेशन टैक्स डिपार्टमेंट की गलतियों को ठीक करता है, आमतौर पर एक इंटिमेशन नोटिस के बाद, ऐसे में दोनों में कन्फ्यूज न हों.

क्या होगा अगर आप गलती को इग्नोर कर दिया?

देर से रिफंड, अनपेड टैक्स पर इंटरेस्ट, नोटिस, पेनल्टी, और यहां तक कि स्क्रूटनी हो सकती है. आप ITR को जितनी बार चाहें उतनी बार रिव्यू कर सकते हैं, बस यह डेडलाइन के अंदर हो. हर नया रिवीजन पिछले रिवीजन की जगह लेता है. फिर भी, इसे पहली बार में ही सही करने की कोशिश करें, बारबार रिवीजन करने से खतरे की घंटी बज सकती है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *