Barabanki News : बांदाबहराइच हाईवे पर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, SDM की तत्परता से तुरंत शुरू हुआ राहत अभियान, बचा बड़ा हादसा

Barabanki News : बांदाबहराइच हाईवे पर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, SDM की तत्परता से तुरंत शुरू हुआ राहत अभियान, बचा बड़ा हादसा
Barabanki News : बांदाबहराइच हाईवे पर नाले में गिरी अनियंत्रित कार, SDM की तत्परता से तुरंत शुरू हुआ राहत अभियान, बचा बड़ा हादसा

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में बांदाबहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। संयोग से उसी समय मौके से गुजर रही उप जिलाधिकारी रामनगर ने तत्काल गाड़ी रुकवाकर पुलिस को बुलाया और राहत कार्य शुरू कराया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राहत की बात यह रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।

मामला बाराबंकी जिले के बांदाबहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी के पास का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। घटना के समय मौके से गुजर रही उप जिलाधिकारी रामनगर ने तत्काल वाहन रुकवाया और पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए चालक से पूछताछ की।

चालक ने बताई हादसे की वजह

पूछताछ में चालक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन निजी है, जो पहले एक कार्यालय में अनुबंध पर संचालित होता था। करीब एक माह पूर्व उसका अनुबंध समाप्त हो गया था। चालक वाहन को लखनऊ से बहराइच लेकर जा रहा था। प्रशासन की पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, क्योंकि हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *