मैनपुरी में दबंगों का तांडव! घर में घुसकर ट्रैक्टर तोड़ा, 7 लाख की 7 भैंसें खोल ले गए

मैनपुरी में दबंगों का तांडव! घर में घुसकर ट्रैक्टर तोड़ा, 7 लाख की 7 भैंसें खोल ले गए

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ीवार में जमीन विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्ग के साथ मारपीट की, ट्रैक्टर और डीजल इंजन में तोड़फोड़ की तथा करीब सात लाख रुपये कीमत की सात भैंसें जबरन खोलकर अपने साथ ले गए. मामले में पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.

मैनपुरी में दबंगों का तांडव! घर में घुसकर ट्रैक्टर तोड़ा, 7 लाख की 7 भैंसें खोल ले गए

पीड़ित राहुल कुमार के अनुसार, घटना 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है. उनका आरोप है कि गांव के ध्रुव, अनिल और योगेंद्र , रोहित निवासी इटावा तथा सौरव और बबलू अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए.

घर में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट

राहुल का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही गालीगलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उनकी वृद्ध मां के साथ मारपीट की गई. इसके बाद घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और डीजल इंजन में तोड़फोड़ की गई. आरोप है कि हमलावर घर में बंधी करीब सात लाख रुपये कीमत की सात भैंसें भी खोलकर अपने साथ ले गए.

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल112 पर पुलिस को सूचना दी. राहुल का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भैंसें ले जाने का वीडियो भी पुलिस को दिखाया, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. इतना ही नहीं, जब वे थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो वहां से भी उन्हें भगा दिया गया.

एसपी से लगाई मदद की गुहार

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है. आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है. पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और आरोप कितने सही हैं. वहीं, गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बताया जा रहा है.

रिपोर्ट विजय अंबेश/ मैनपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *