Kanpur News: रक्षा बंधन से पहले कानपुर को मिलेगी 300 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, शहर में बढ़ेगी ईबस सेवा

Kanpur News: रक्षा बंधन से पहले कानपुर को मिलेगी 300 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, शहर में बढ़ेगी ईबस सेवा
Kanpur News: रक्षा बंधन से पहले कानपुर को मिलेगी 300 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, शहर में बढ़ेगी ईबस सेवा

कानपुर। रक्षा बंधन से पहले कानपुर शहर को इलेक्ट्रिक बसों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के लिए 300 नई ईबसों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इससे शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाली एसी इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में कानपुर में करीब 90 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। नई 300 बसों के आने के बाद शहर में ईबसों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

18 शहरों में भेजी जाएंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें

प्रदेश सरकार ने राज्य के 18 प्रमुख शहरों में कुल 1725 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत कानपुर को 300 ईबसें मिलेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रहती है, ऐसे में नई ईबसों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था में जुटा प्रशासन

बड़ी संख्या में ईबसों के संचालन के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने चार्जिंग प्वाइंट की कमी को दूर करने के लिए कई स्थानों पर काम शुरू कर दिया है। शहीद मेजर सलमान खान अंतर्राज्यीय झकरकटी बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए सर्वे किया जा चुका है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज तिवारी के अनुसार, परिसर के पिछले हिस्से में चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन चिन्हित की गई है। इसके अलावा चकेरी विमान नगर स्थित ईबस डिपो में कई चार्जिंग प्वाइंट तैयार हैं, जबकि फजलगंज सिटी बस डिपो में भी चार्जिंग प्वाइंट का संचालन शुरू हो चुका है।

इन प्रमुख मार्गों पर दौड़ेंगी ईबसें

नई इलेक्ट्रिक बसों को शहर के प्रमुख मार्गों पर संचालित करने की तैयारी है। इनमें प्रमुख रूट शामिल हैं;

रामादेवीभौंतीअकबरपुरमाती

अहिरवांचिड़ियाघरबिठूर

नौबस्तायशोदानगर

श्यामनगरसेंट्रलबड़ा चौराहासंजीवनगररामादेवी

मंधनाबर्रा8विजयनगरआईआईटी

रामादेवीजाजमऊसर्किट हाउसफूलबागबड़ा चौराहाएयरपोर्ट

कल्याणपुरआईआईटी

घाटमपुरनौबस्तायशोदानगरटाटमिलबड़ा चौराहा

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *