
संभल, अमृत विचार। ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा और यूनिवर्सिटी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और छात्रों के भविष्य को बचाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि गरीब, शोषित, वंचित, दलित और कमजोर वर्ग के हजारों छात्रों के सपनों का केंद्र है। ऐसे संस्थान को नुकसान पहुंचाना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय होगा। उनका कहना था कि शिक्षा के मंदिरों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद मेहरान, चौधरी मुशीर खां, सुबहान, हाफिज आमिर, डा. नासिर, हाफिज सलीम मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें