भारत में बड़ी और प्रीमियम फैमिली SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए कई ऑटो कंपनियां 2026 तक नए 7सीटर मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. Tata, Mahindra, Kia और JSW MG Motor India जैसी कंपनियां अपने नए वाहनों के साथ SUV बाजार में मुकाबला और तेज करने वाली हैं. चलिए आपको बताते हैं इन आने वाली इन 7सीटर SUVs के बारे में.

MG Hector Hawk
अगस्त 2026 में एक नई इलेक्ट्रिक SUV पेश कर सकती है. यह कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसे अलगअलग पावरट्रेन के लिए तैयार किया गया है. माना जा रहा है कि यह SUV MG Hector Hawk नाम से बाजार में आ सकती है.
इसका डिजाइन इंडोनेशिया में बिकने वाली Wuling Eksion से इंस्पायर हो सकता है. इसमें 69kWh बैटरी पैक और करीब 210bhp इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है. कंपनी आने वाले समय में इसका प्लगइन हाइब्रिड वर्जन भी पेश कर सकती है. इसके लॉन्च की संभावना दिवाली 2026 के आसपास जताई जा रही है.
Mahindra Scorpio N Facelift
का अपडेटेड मॉडल भी 2026 में दस्तक दे सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें बड़े बदलाव के बजाय कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दे सकती है. नई Scorpio N में बदली हुई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए हेडलैंप डिजाइन, फॉग लैंप और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं.इंजन विकल्पों में बदलाव की उम्मीद कम है. इसमें मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं.
Tata Safari EV
Tata Motors अपनी लोकप्रिय Safari का इलेक्ट्रिक अवतार भी लॉन्च करने की तैयारी में है. यह SUV Mahindra XEV 9S को टक्कर दे सकती है. Safari EV में Harrier EV जैसा पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिसमें अलगअलग बैटरी और मोटर विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं.
इसकी संभावित रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डिजाइन में बंद ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और EV स्पेसिफिक बैजिंग जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें Tata का TiDAL सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी मिल सकता है, जिसमें एडवांस कनेक्टिविटी और ADAS फीचर्स शामिल होंगे.
Kia Sorento
Kia Sorento भारत में कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV बन सकती है. इसे अक्टूबर 2026 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है. इसमें डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्प मिल सकते हैं. ग्लोबल मॉडल की तरह इसमें 1.6 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल हाइब्रिड इंजन और 2.2 लीटर CRDi डीजल इंजन दिया जा सकता है.इन चारों SUVs के आने से भारतीय 7सीटर सेगमेंट में ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड जैसे कई विकल्प मिलने वाले हैं.