पेपर लीक को लेकर PM मोदी की बड़ी घोषणा: सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, बोले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

पेपर लीक को लेकर PM मोदी की बड़ी घोषणा: सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, बोले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।

पेपर लीक को लेकर PM मोदी की बड़ी घोषणा: सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, बोले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Nothing is more important than the welfare and future of our youth!

We have decided to set up fasttrack courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…

— Narendra Modi July 23, 2026

फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए केस के त्वरित निस्तारण हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन उसी दिशा में एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य पेपर लीक जैसे मामलों में तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करना और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाकर भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *