Sitapur News: पोल्ट्री फार्म से चार कुंतल मुर्गे ले उड़े शातिर, चार कुंतल मुर्गों को मार डालने का भी आरोप

Sitapur News: पोल्ट्री फार्म से चार कुंतल मुर्गे ले उड़े शातिर, चार कुंतल मुर्गों को मार डालने का भी आरोप
Sitapur News: पोल्ट्री फार्म से चार कुंतल मुर्गे ले उड़े शातिर, चार कुंतल मुर्गों को मार डालने का भी आरोप

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म में शातिरों ने धावा बोलकर करीब चार कुंतल मुर्गे चोरी कर लिए। आरोप है कि शातिरों ने चार कुंतल मुर्गों को निर्ममता से मार भी डाला। चोरी और तोड़फोड़ की इस वारदात से फार्म संचालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सदरपुर थाना क्षेत्र के गुडैचा मार्ग पर बकहुवां गांव के नजदीक हुई इस वारदात को लेकर पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

बकहुंवा गांव निवासी कलीम का पोल्ट्री फार्म गुड़ैचा मार्ग पर स्थित है। कलीम के मुताबिक, रात के किसी पहर शातिरों ने पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाया और जाली तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद करीब चार कुंतल मुर्गे चोरी कर ले गए। वहीं चार कुंतल मुर्गों को मार डालने का भी आरोप है।

शातिरों ने फार्म से कांटाबांट, एक बड़ी बैटरी और लगभग 10 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। फार्म संचालक रात में बिसवां से मुर्गे लाकर फार्म पर उतारने के बाद घर चले गए थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सुबह करीब चार बजे जब वह वापस पहुंचे तो जाली टूटी हुई मिली और बड़ी संख्या में मुर्गे गायब थे।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *