पति को घर में रहने वाली महिला की असलियत तक नहीं पता थी, काला बुर्का पहनकर करती थी चोरी, ऐसे पकड़ी गई शातिर चोर

पति को घर में रहने वाली महिला की असलियत तक नहीं पता थी, काला बुर्का पहनकर करती थी चोरी, ऐसे पकड़ी गई शातिर चोर
Featured Image

Hyderabad Heist: हैदराबाद में 25 वर्षीय पगा जया को पांच घरों में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, वह ऑनलाइन चोरी के तरीके सीखती थी. बुर्का पहनकर खाली मकानों में घुसती और कटर मशीन से ताले तोड़ती थी. सीसीटीवी में उसकी गतिविधियां कैद हुई थीं. पुलिस ने उसके पास से सोना, चांदी, नकदी और आईफोन 17 समेत करीब 70 लाख रुपये का सामान बरामद किया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यूट्यूब पर हाउ टू ब्रेक लॉक्स सर्च करना, काला बुर्का पहनना और हाथ में कटर मशीन लेकर सन्नाटे में निकलना. सुनने में किसी नेटफ्लिक्स क्राइम थ्रिलर का प्लॉट लगता है, लेकिन हैदराबाद की 25 साल की पागा जया के लिए यह रियल लाइफ गेम था. बीटेक की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली जया को कोई आम जॉब नहीं बल्कि रातों-रात लग्जरी लाइफ स्टाइल का शॉर्टकट चाहिए था. पति को भनक तक नहीं लगी और मोहतरमा इंटरनेट से ताले तोड़ने के पैंतरे सीखकर ‘लेडी नटवरलाल’ बन गईं. 70 लाख का माल, 48 तोले सोना, आईफोन 17 और हाथ में दस्ताने. लेकिन असीम ड्रामा और शातिराना प्लान भी सीसीटीवी कैमरे की नजर से बच नहीं सका. मंदिर गए परिवार का घर खाली कर जब मैडम मजे से शॉपिंग के प्लान बना रही थीं, तभी उप्पल पुलिस ने एंट्री मारी और सारा क्राइम गेम एक झटके में ओवर कर दिया.

B.Tech की पढ़ाई छोड़ी, फिर चुना अपराध का रास्ता
हैदराबाद के न्यू भारत नगर (उप्पल) में रहने वाली 25 साल की पागा जया की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. भद्राद्री कोठागुडेम जिले की रहने वाली जया ने वित्तीय तंगी के कारण बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. साल 2023 में वह हैदराबाद शिफ्ट हुई और 2024 में विवाह के बंधन में बंधी. पति से छिपाकर उसने इंटरनेट पर ताले तोड़ने और चोरी करने के नए-नए पैंतरे सीखे. उसका मकसद सिर्फ एक था—शानदार और लग्जरी लाइफस्टाइल जीना.

बुर्का पहनकर हाथ में कटर, ऐसे देती थी वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि जया बेहद शातिराना अंदाज में रेकी करती थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह ऐसे मकानों को निशाना बनाती थी जहां लोग घर बंद करके बाहर गए हों. पहचान छिपाने के लिए वह सिर से पांव तक काला बुर्का, हाथ में दस्ताने और बैकपैक पहनती थी. ताले और अलमारी काटने के लिए वह हैंड-कटर मशीन का इस्तेमाल करती थी. सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी यह संदिग्ध हरकत कैद हुई थी.

मंदिर गए परिवार का घर साफ, 70 लाख का माल बरामद
घटना का खुलासा तब हुआ जब 27 अक्टूबर को न्यू भारत नगर निवासी गंगम भास्कर रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई. वह परिवार संग कोमुरवेल्ली मंदिर गए थे, तभी पीछे से जया ने 48 तोला सोना, 1.5 किलो चांदी और 2 लाख रुपये कैश पार कर दिए. उप्पल पुलिस और सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) की टीम ने 31 अक्टूबर की सुबह उप्पल एक्स रोड्स बस स्टॉप के पास जया को धर दबोचा. पुलिस ने उसके पास से 70 लाख रुपये का सामान बरामद किया है. जया पर उप्पल, मेदिपल्ली, भद्राद्री कोठागुडेम और जगदगिरिगुट्टा में कुल 5 मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *