सोनभद्र में रिश्वत लेकर दरोगा ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट, CM को मिली शिकायत पर हुआ एक्शन; सस्पेंड​

सोनभद्र में रिश्वत लेकर दरोगा ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट, CM को मिली शिकायत पर हुआ एक्शन; सस्पेंड​

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पॉक्सो एक्ट के एक मामले में दरोगा ने आरोपी से पैसा खाकर फाइनल रिपोर्ट लगाई. पीड़ित ने इस संबंध में सीएम योगी को शिकायती पत्र भेजी थी. इसके मामला गरमाया और अब इस मामले में आरोपी दरोगा अशोक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने दरोगा पर हुई इस कार्रवाई की पुष्टि की है. बताया कि दरोगा पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेकर फाइनल रिपोर्ट लगाने का आरोप है.

उन्होंने बताया कि सोनभद्र के अनपरा थाने में तैनात एसआई अशोक सिंह को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच सौंपी गई थी. आरोप है कि दरोगा ने इस मामले में आरोपी पक्ष से रिश्वत खाकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी. इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेज दिया. इसकी कॉपी पुलिस अधीक्षक और डीएम को भी भेजी थी. इसके बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हुई है.

पीड़ित से भी मांगा था पैसा

पीड़ित पक्ष के मुताबिक दरोगा ने अनपरा थानाध्यक्ष को भी पैसे खिलाकर मामले को मैनेज करने की कोशिश की. बताया कि उसके गांव की ही एक महिला ने बीते 11 सितंबर को उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. इसमें उसने अपनी 11 वर्षीय ननद के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था. मामले की जांच दरोगा अशोक सिंह कर रहे थे.

25 की जगह वसूले 35 हजार

पीड़ित के मुताबिक मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर दरोगा ने उससे 25 हजार रुपये की डिमांड की. इतनी रकम लेने के बाद दरोगा के ड्राइवर ने फोन कर कहा कि इतना ही पैसा थानाध्यक्ष को भी देना होगा और 10 हजार रुपये और ले लिए. पीड़ित ने बताया कि फोन पर हुई इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पीड़ित ने रिश्वत लेने के बाद भी लगातार धमकाने और उसके परिजनों को परेशान करने का आरोप लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *