8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार की ओर से मिल सकती हैं एक साथ दो खुशखबरियां

8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार की ओर से मिल सकती हैं एक साथ दो खुशखबरियां
8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार की ओर से मिल सकती हैं एक साथ दो खुशखबरियां

Central Government Employees DA Hike & Festival Bonus News: आगामी त्योहारों के सीजन में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दशहरे और दिवाली से ठीक पहले एक नहीं, बल्कि दो-दो बड़ी सौगातें देने की तैयारी में है.

लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी और दिवाली बोनस (PLB Bonus) को लेकर वित्त मंत्रालय में हलचल काफी तेज हो चुकी है. श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी (60% से बढ़कर 63%) पूरी तरह तय हो चुकी है. आइए जानते हैं कि त्योहारों से ठीक पहले कर्मचारियों के खाते में कितनी रकम बढ़ेगी और कर्मचारी यूनियनों ने बोनस को लेकर सरकार से क्या बड़ी मांग रखी है.

पहली खुशखबरी: 63% हुआ महंगाई भत्ता (3% DA Hike Confirmed)
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार- जनवरी और जुलाई से बढ़ाया जाता है. जुलाई 2026 से लागू होने वाले डीए की गणना जनवरी से जून 2026 तक के 6 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर होती है.

जून 2026 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़ा 151.9 दर्ज किया गया, जिसके आधार पर महंगाई भत्ते की दर 63.78% निकलकर आई है. क्योंकि, सरकार दशमलव के बाद के अंकों को छोड़ देती है, इसलिए जुलाई 2026 से कर्मचारियों का DA 63% मिलना तय है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वर्तमान में कर्मचारियों को 60% की दर से डीए मिल रहा है, यानी इसमें सीधा 3% का इजाफा होगा.

DA Calculator 2026: जनवरी से जुलाई तक का पूरा हिसाब
नीचे दी गई इंडेक्स टेबल से आप समझ सकते हैं कि 2026 में हर महीने महंगाई भत्ता किस रफ्तार से बढ़ा है:

DA Calculator 2026: जनवरी से जुलाई तक का पूरा हिसाब

नीचे दी गई इंडेक्स टेबल से आप समझ सकते हैं कि 2026 में हर महीने महंगाई भत्ता किस रफ्तार से बढ़ा है:

महीना (Month)औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपीआई (CPI-IW)कैलकुलेटेड DA %प्रभावी डीए %
जनवरी 2026148.660.85%60%
फरवरी 2026148.561.37%61%
मार्च 2026149.161.93%61%
अप्रैल 2026149.962.52%62%
मई 2026150.863.14%63%
जून 2026151.963.78%63%(कन्फर्म)

दूसरी खुशखबरी: दिवाली बोनस और नई वेज सीलिंग (Bonus Limit) की मांग
महंगाई भत्ते के साथ-साथ दूसरा बड़ा अपडेट फेस्टिवल बोनस (Diwali/Productivity Linked Bonus) को लेकर है. ऑल इंडिया न्यू पेंशनर्स एंड सर्विंग एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) और कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज (CCGEW) ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर बोनस प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का आग्रह किया है.

कर्मचारी यूनियनों की मुख्य मांगें:

दशहरे से पहले आधिकारिक घोषणा: वित्त मंत्रालय इसी हफ्ते या दशहरे से ठीक पहले डीए और बोनस का आदेश जारी करे, ताकि त्यौहार के बजट पर कर्मचारियों को सहूलियत मिले.
वेज सीलिंग संशोधन (Wage Ceiling Revision): यूनियनों ने सरकार से विशेष गुजारिश की है कि बोनस कैलकुलेशन के लिए पुरानी सीमा को हटाकर अप्रैल 2026 के वेजेज (Wages) के आधार पर नई सीलिंग तय की जाए. इससे रेलवे, डाक विभाग और डिफेंस जैसे उत्पादकता से जुड़े (PLB) कर्मचारियों को बोनस के रूप में मोटी रकम मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *