वॉल स्ट्रीट में मचा हाहाकार, 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान देख दुनिया भर के निवेशकों की बढ़ी धड़कनें, जानें क्या है वजह

वॉल स्ट्रीट में मचा हाहाकार, 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान देख दुनिया भर के निवेशकों की बढ़ी धड़कनें, जानें क्या है वजह
वॉल स्ट्रीट में मचा हाहाकार, 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान देख दुनिया भर के निवेशकों की बढ़ी धड़कनें, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: अमेरिका के शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। देश में हाल में हुए मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के कारण निवेशकों को आशंका है कि एआई पर हो रहे भारी निवेश पर ब्रेक लग सकता है। इससे टेक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। नैसडैक में कारोबार के दौरान 6.4 फीसदी फिसल गया जो 2020 में कोरोना काल के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट से निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गए।

नैसडैक अंत में 5.54 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। यह 6 अक्टूबर के हाई से 10 फीसदी नीचे आ चुका है। एसएंडपी 500 और डाउ जोंस ने भी अप्रैल 2025 के बाद अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की। अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट का असर ग्लोबल मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। साउथ कोरिया का मार्केट खुलते ही करीब 9 फीसदी गिर गया और कोस्पी इंडेक्स पर करीब 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।

ट्रंप ने क्या कहा?

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘रिजल्ट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यह इतिहास की बड़ी गिरावटों में से एक है। यह देखना दु:खद है। यहां तक पहुंचने के लिए हमने काफी मेहनत की थी और फिर यह सबकुछ। आपका 401 (k) ड्रॉप हो गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। याद रखिए इसके लिए रिपब्लिकन नहीं, डेमोक्रेट्स जिम्मेदार हैं।’

अमेरिका में 401(k) एम्प्लॉयर द्वारा प्रायोजित एक रिटायरमेंट सेविंग्स स्कीम है। इसका नाम ‘इंटरनल रेवेन्यू कोड’ के सेक्शन 401(k) के नाम पर रखा गया है। यह वर्कर्स को अपनी सैलरी का एक हिस्सा टैक्स कटने से पहले या बाद में बचाने और निवेश करने की सुविधा देती है। इससे पहले बुधवार को यूएस मार्केट में तेजी आई थी। लेकिन गुरुवार की गिरावट ने उस पर पानी फेर दिया।

रिजल्ट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यह इतिहास की बड़ी गिरावटों में से एक है। यह देखना दु:खद है। यहां तक पहुंचने के लिए हमने काफी मेहनत की थी और फिर यह सबकुछ। आपका 401 (k) ड्रॉप हो गया। याद रखिए इसके लिए रिपब्लिकन नहीं, डेमोक्रेट्स जिम्मेदार हैं।

एनवीडिया ने गंवाई सालभर की कमाई

मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बंपर जीत के बाद भारी बिकवाली देखने को मिली। डेमोक्रेट्स ने कई ऐसे राज्यों में भी जीत हासिल की है जहां डेटा सेंटर्स के खिलाफ विरोध बढ़ रहा है। निवेशकों को आशंका है कि आने वाले दिनों में एआई बूम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इससे एआई से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट आई। एनवीडिया को शेयर 9.3 फीसदी लुढ़क गया और इसके साथ ही उसने इस साल की पूरी कमाई एक झटके में गंवा दी। एलन मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स में भी क्रमश: 11 फीसदी और 9 फीसदी गिरावट आई।

लेखक के बारे मेंदिल प्रकाशदिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, विदेश, विज्ञान, रक्षा और बिजनेस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता और बिजनेस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी हिंदी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में कई साल काम किया है। यूनीवार्ता में कई साल तक स्पोर्ट्स डेस्क पर काम करने के बाद नेशनल ब्यूरो में कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप, क्रिकेट वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स को कवर करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने डिफेंस करेंसपोंडेंट कोर्स भी किया है। इस दौरान उन्हें रक्षा बलों के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *