फिरोजाबाद में 6 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई गैंगरेप पीड़िता, दोस्तों संग BF ने की थी हैवानियत; भीम आर्मी ने काटा बवाल​

फिरोजाबाद में 6 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई गैंगरेप पीड़िता, दोस्तों संग BF ने की थी हैवानियत; भीम आर्मी ने काटा बवाल​

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में छह दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही गैंगरेप पीड़िता आखिरकार हार गई. शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. इसकी सूचना मिलने पर एक तरफ जहां उसके घर में कोहराम मच गया, वहीं दूसरी ओर सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा. बाद में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में लड़की का अंतिम संस्कार कराया गया.

17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके प्रेमी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत को अंजाम दिया था. आरोपी ने 31 अक्टूबर की रात बहाने से लड़की को बुलाकर अपने दोस्तों को परोसा दिया था. वहीं जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने गन्ने के खेत में गैंगरेप के बाद पहले लातघूंसों से मारा, फिर ईंट से कुचल दिया था. जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हाल में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया.

मौत की सूचना पर गरमाया माहौल

किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं पुलिस जब शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो परिजनों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद एएसपी और एसडीएम शिकोहाबाद ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया.

आरोपियों का एनकाउंटर

फिरोजाबाद में खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात के संबंध में सकटू निवासी इनाम सिंह के बेटे ऋषि और उसके दोस्त शिवांशु उर्फ आशिक के खिलाफ मामला दर्ज है. बताया जा रहा है कि ऋषि लड़की का बॉयफ्रेंड था. आरोप है कि वारदात के ऋषि का बड़ा भाई जगत भी मौजूद था. वारदात के अगले दिन एक नवंबर की सुबह किशोरी मरणासन्न हालत में सब्जी के खेत में पड़ी मिली थी. सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने उसी दिन आरोपी ऋषि और उसके भाई जगत को मुठभेड़ में अरेस्ट किया था. इसके अगले दिन पुलिस ने पुलिस ने ऋषि दोस्त को भी अरेस्ट कर जेल भेज दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *