Aaj Ka Mausam: छोटी दिवाली पर दिल्लीUP में बढ़ी ठिठुरन… इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें हिमाचलउत्तराखंड समेत 16 राज्यों के हाल​

Aaj Ka Mausam: छोटी दिवाली पर दिल्लीUP में बढ़ी ठिठुरन… इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें हिमाचलउत्तराखंड समेत 16 राज्यों के हाल​

Aaj Ka Mausam: इस समय देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत के राज्यों में जहां सुबहशाम और रात को ठंड महसूस की जाने लगी है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर अब भी जारी है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बादल जमकर बरस रहे हैं. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने छोटी दिवाली पर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. इन दिनों दिल्ली की हवा बहुत जहरीली बनी हुई है. राज्य में आज अधिकतम 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है. दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है.

यूपी में गिरा रहा पारा, बिहार में धुंध

उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी नहीं दी है. राज्य में लगातार गिरते तापमान के बीच सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा. राज्य में बिहार में आज मौसम का मिजाज सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है.

झारखंड में 10 नवंबर को पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहींकहीं बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है. 11 नवंबर को उत्तरपूर्वी और दक्षिणपूर्वी जिलों में बारिश हो सकती है. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 11 नवंबर तक बारिश हो सकती है. ओडिशा में आज और 1011 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.

राजस्थान में साफ रहेगा मौसम, एमपी का क्या है हाल?

आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या गरजचमक को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दिन में धूप खिलने की संभावना है. मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कई जिलों में रात में ठंड महसूस की जाने लगी है.

दक्षिण भारत के राज्यों में आज से 10 नवंबर के बीच बारिश, गरजचमक और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 8 नवंबर तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 नवंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 8 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है. आज प्रदेश के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कुछ पहाड़ी जिलों की घाटियों में कोहरा देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम साफ रहने वाला है. 10 नवंबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. 11 नवंबर को अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिशबर्फबारी के आसार हैं.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *