Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने 27वें दिन अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक को सूप पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। वे 26 दिन तक भूख हड़ताल पर रहे।

Just now in the presence of Union Ministers Sh. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk July 23, 2026
28 जून से अनशन पर थे सोनम वांगचुक
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। शुक्रवार रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद अपना अनशन तोड़ दिया।
Mr. Sonam Wangchuk has ended his fast after Union Ministers Shri JP Nadda and Shri Jitendra Singh met him at Medanta Hospital, Gurugram, and assured him of the government’s commitment to address the concerns.
Shri JP Nadda said:
“The government is positive on not registering… pic.twitter.com/lVSr83Af8y
— BJP July 23, 2026
सोनम वांगचुक ने किया ट्वीट
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभीअभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह व लेहलद्दाख की ‘एपेक्स बॉडी’ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया।
शर्तों के बारे में वीडियो जारी करके बताएंगे वांगचुक
सोनम वागंचुक ने आगे लिखा कि इससे पहले अलगअलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। ये कदम विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने देने को लेकर बहुत सतर्क रहें।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।@Wangchuk66 @GitanjaliAngmo
— Narendra Modi July 23, 2026
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि सोनम वांगचुक जी से आग्रह करता हूं कि वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें।
ये खबर भी पढ़ें: