पूर्व पति के जरिए PAK आतंकी से दोस्ती, फिर इमोशनल ब्लैकमेलिंग का खेल; रेलवे ट्रैक पर धमाके की साजिश का सामने आया पूरा नेटवर्क​

पूर्व पति के जरिए PAK आतंकी से दोस्ती, फिर इमोशनल ब्लैकमेलिंग का खेल; रेलवे ट्रैक पर धमाके की साजिश का सामने आया पूरा नेटवर्क​

राजस्थान में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़सूरतगढ़ रेलखंड पर बम धमाके का पूरा नेटवर्क सामने आ गया है. इस वारदात में पंजाब के गुरदासपुर से अरेस्ट महिला और उसके साथी ने पुलिस की पूछताछ में हैरतंगेज खुलासे किए हैं. महिला ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से उसकी दोस्ती उसके पूर्व पति ने कराई थी. फिर आतंकियों से उसका भावनात्मक लगाव हो गया. आतंकियों ने इसका पूरा फायदा उठाया और भावनात्मक ब्लैकमेल कर उसे रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट के लिए राजी किया.

आरोपी महिला महकदीप कौर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसका वैवाहिक रिश्ता टूट गया. इसके कुछ दिन बाद ही उसका पूर्व पति करणवीर सिंह नशीले पदार्थ की तस्करी में अरेस्ट होकर जेल चला गया था. महकदीप के मुताबिक जेल से ही उसके पूर्व पति ने उससे संपर्क किया और पाकिस्तान में बैठे लवली नाम के व्यक्ति से बातचीत करने के लिए कहा. फिर लवली के माध्यम से जेल में पैसे पहुंचाने की बात कही गई थी. लवली के जरिए वह शाह नामक व्यक्ति के संपर्क में आई.

ऐसे रचा गया पूरा खेल

पुलिस की पूछताछ में महकदीप ने बताया कि शाह से उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होने लगी थी. इस दौरान उसके शाह के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक रिश्ते बन गए. इन्हीं रिश्तों का फायदा उठाते हुए शाह ने उसे ब्लैकमेल किया और उसे रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की जिम्मेदारी दी. इसके एवज में शाह ने उसे 2 लाख 23 हजार रुपये भी दिए. फिर उसने अपने सहयोगी दविंदर सिंह के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया था. अब पुलिस इस लेनदेन को ट्रैक करने में जुटी है.

तीसरी बार में सफल हुई वारदात

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने तीसरे प्रयास में इस धमाके को अंजाम दिया है. इससे पहले आरोपी कई बार राजस्थान गए और योजना को अंजाम देने की कोशिश की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महकदीप के मुताबिक 6 अक्टूबर को वह दविंदर सिंह के साथ पहली बार रामसिंहपुर क्षेत्र में गई थी, लेकिन विस्फोक की डिलीवरी नहीं हो पाई तो उन्हें वापस लौटना पड़ा. इसके बाद वह 12 या 13 अक्टूबर को दोबारा राजस्थान गई. इस बार उसे विस्फोटक सामग्री और टाइमर उपलब्ध तो कराया गया, लेकिन तकनीकी खामी के चलते विस्फोट नहीं हो पाया. आखिर में तीसरी बार वह 3 नवंबर की रात 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट करने में सफल रही थी.

धमाके से रेलवे पटरी और स्लीपर क्षतिग्रस्त

यह वारदात से 3 नवंबर की रात करीब पौने 10 बजे हुई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों के लोग भी दहल उठे थे. आवाज सुनकर ही लोग मौके पर पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर हुए नुकसान की जानकारी मिली. इसके बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई. इस धमाके में रेलवे पटरियों के बीच करीब दो से तीन फीट गहरा गड्ढा बन गया था। इसके अलावा दो रेलवे स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के कई स्लीपरों के लॉक भी टूट गए थे. घटना से कुछ समय पहले ही इस रेलखंड से ट्रेन गुजरने की जानकारी भी सामने आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *