National Cousins Day 2026: भाईबहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह

National Cousins Day 2026: भाईबहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह

National Cousins Day: भारतीय परिवार केवल चार लोगों से बनी बनती है और न ही मातापिता और सगे भाईबहनों तक सीमित होता है। परिवार में चचेरे, ममेरे, फुफेरे और मौसेरे भाईबहन भी होते हैं, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी होती हैं।

National Cousins Day 2026: भाईबहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह

कजिन्स के साथ खेलना, छुट्टियों में मिलना, त्योहार मनाना और हर सुखदुख में साथ खड़े रहना, यही इस रिश्ते को खास बनाता है। इसी रिश्ते को याद करने के लिए हर साल 24 जुलाई को नेशनल कजिन्स डे मनाया जाता है।

कब मनाया जाता है नेशनल कजिन्स डे

हर साल 24 जुलाई को नेशनल कजिन्स डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने कजिन्स को शुभकामनाएं भेजते हैं, सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए एक साथ समय बिताते हैं।

क्या है इस दिन का इतिहास?

नेशनल कजिन्स डे की शुरुआत कब और किसने की, इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। माना जाता है कि यह दिन परिवार के उन रिश्तों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया, जो भाईबहन होने के साथसाथ दोस्त भी होते हैं। उनके साथ हर बात डिस्कस करना आसान लगता है। समय के साथ सोशल मीडिया और पारिवारिक आयोजनों के जरिए यह दिन कई देशों में लोकप्रिय हो गया है।

क्यों खास होता है कजिन का रिश्ता?

कजिन हमारी जिंदगी के पहले दोस्तों में से एक होते हैं। उनके साथ बचपन की शरारतें, छुट्टियों की मस्ती और पारिवारिक समारोह की यादें जिंदगी भर साथ रहती हैं। कई बार उनसे वह बातें भी साझा कर पाते हैं, जो किसी और से कहने में हिचकिचाहट होती है। यही वजह है कि कजिन्स का रिश्ता दोस्ती, विश्वास और अपनापन तीनों का खूबसूरत मेल माना जाता है।

कैसे मनाएं नेशनल कजिन्स डे

  • अपने कजिन्स को फोन या वीडियो कॉल करके उनसे बात करें।
  • बचपन की पुरानी तस्वीरें और यादें सोशल मीडिया पर शेयर करें और उससे रिलेटेड कोई बात या कहानी कैप्शन में लिख सकते हैं।
  • अगर संभव हो तो फैमिली गेटटुगेदर या छोटासा मिलन समारोह रखें।
  • साथ में लंच, डिनर या आउटिंग का प्लान बनाएं।
  • दूर रहने वाले कजिन्स को कोई छोटासा गिफ्ट या सरप्राइज भेजें।
  • परिवार के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करें।

भारतीय परिवारों में कजिन्स का महत्व

भारतीय संस्कृति में की परंपरा रही है, जहां चाचाबुआमौसी सबके बच्चे आपस में मिलते हैं। इससे रिश्ते मजबूत होते हैं। कई घरों में चचेरे, ममेरे, मौसेरे और फुफेरे भाईबहन सगे भाईबहनों की तरह साथ रहते और बड़े होते हैं। त्योहारों, शादियों और पारिवारिक समारोहों में इन्हीं रिश्तों की गरमाहट परिवार को एकजुट रखती है।

रिश्तों को मजबूत बनाने का दिन

आज की व्यस्त जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताना किसी लग्जरी से कम नहीं है, लेकिन अब अपनों से मिलनाजुलना पहले की तुलना में कम हो गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में नेशनल कजिन्स डे हमें यह याद दिलाता है कि बनाए रखने के लिए समय निकालना जरूरी है। एक छोटासा संदेश, एक फोन कॉल या साथ बिताया गया थोड़ासा वक्त भी रिश्तों को जीवंत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *