12 साल की भांजी को नदी दिखाने ले गया था मामा, फिर दुष्कर्म और कत्ल से दहल उठा इलाका, भागने की कोशिश कर रहा आरोपी रात 2 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया!

12 साल की भांजी को नदी दिखाने ले गया था मामा, फिर दुष्कर्म और कत्ल से दहल उठा इलाका, भागने की कोशिश कर रहा आरोपी रात 2 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया!
Featured Image

West Bengal Police Encounter Dilip Roy: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में अपनी ही 12 साल की भांजी के साथ दुष्कर्म और उसकी बेरहमी से हत्या करने के आरोपी दिलीप रॉय को पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद पुलिस एनकाउंटर की यह चौथी बड़ी घटना है।

रात 2 बजे बिहार बॉर्डर पार कर भागने की फिराक में था आरोपी

रायगंज के गौरी ग्राम पंचायत इलाके में हुई इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से झारखंड का रहने वाला आरोपी दिलीप रॉय रायगंज के पारापुकुर इलाके से होते हुए बिहार बॉर्डर पार कर भागने की कोशिश में था। 5 नवंबर को बच्ची का शव मिलने के बाद से ही पुलिस पिछले चार दिनों से उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

सोमवार तड़के करीब 2:00 बजे पुलिस को उसके ठिकाने की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस टीम ने जब इलाके को घेरकर उसे सरेंडर करने को कहा, तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

इनमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी के टायर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिलीप रॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसे तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुलिक नदी दिखाने के बहाने ले जाकर की थी हत्या

यह खौफनाक वारदात बीती 3 नवंबर को शुरू हुई थी। 12 साल की मासूम बच्ची दोपहर के वक्त अपनी साइकिल लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्ची का रिश्ते में मामा लगने वाला दिलीप रॉय उसे कुलिक नदी घुमाने के बहाने अपने साथ जंगल की तरफ ले गया था।

दो दिन की तलाश के बाद 5 नवंबर (गुरुवार) को अब्दुलघाटा के पास कुलिक नदी के किनारे स्थित जंगल से बच्ची का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

बंगाल में नई सरकार के बाद चौथा एनकाउंटर, क्या बोले मंत्री दिलीप घोष?

इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “अगर कोई कानून के खिलाफ काम करता है, कानून को अपने हाथ में लेता है या उसका उल्लंघन करता है, तो उसे पुलिस का सामना करना ही पड़ेगा। कुछ परिस्थितियों में पुलिस को ऐसी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसी स्थिति न आने दें, हर किसी को कानून का पालन करना चाहिए।”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पुलिस मुठभेड़ का यह चौथा मामला है:

जुलाई 2026: दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के आरोपी प्रभास मोंडल को क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में मार गिराया गया था।

27 अक्टूबर 2026: उत्तर 24 परगना के गायघाटा में 11वीं की छात्रा की हत्या के आरोपी प्रह्लाद दास और मुर्शिदाबाद के समसेरगंज में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी समउल हक को अलग-अलग मुठभेड़ों में ढेर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *