Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी

बाराबंकी। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए बाराबंकी प्रशासन ने प्रमुख शिव मंदिरों और मेला स्थलों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को श्रावण मेले से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।

शिव मंदिरों में विद्युत खंभों को सुरक्षित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि श्री लोधेश्वर महादेवा और श्री अवशानेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगे विद्युत खंभों को आवश्यक ऊंचाई तक प्लास्टिक या अन्य उपयुक्त इंसुलेटिंग सामग्री से सुरक्षित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्युत खंभों के आसपास किसी भी प्रकार के गड्ढे न रहें, ताकि बारिश के दौरान पानी जमा होने से विद्युत दुर्घटना की आशंका न बने।

अस्थायी दुकानों का होगा विद्युत सुरक्षा ऑडिट

श्रावण मेले के दौरान मंदिर परिसरों और मेला क्षेत्रों में लगने वाली सभी अस्थायी दुकानों का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि सभी दुकानों के बिजली कनेक्शन, वायरिंग और अन्य विद्युत व्यवस्थाओं की गहन जांच कर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपभोक्ताओं की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट और सकारात्मक व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को आवश्यक जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

मीटर रीडिंग और जर्जर तारों पर विशेष ध्यान

डीएम ने घरघर जाकर नियमित मीटर रीडिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे त्रुटिरहित बिलिंग सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही उन्होंने जर्जर और ढीले विद्युत तारों तथा खंभों की नियमित निगरानी कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मानसून में बिजली आपूर्ति बाधित न हो

मानसून के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की टीमों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि लाइन फॉल्ट और अन्य तकनीकी खराबियों का तत्काल निस्तारण कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत भविष्य कुमार, अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *