
अयोध्या, अमृत विचार : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जिले में अब तक प्रगति बेहद धीमी है।
बीएसए लालचंद ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनेअपने विद्यालयों में पात्र छात्रछात्राओं की पहचान कर समय से ऑनलाइन आवेदन कराएं।
अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 31 जुलाई से पहले अपने बच्चों का आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में सर्वर या अन्य तकनीकी दिक्कत न हो।