NEET पेपर लीक पर रायबरेली में वकीलों का प्रदर्शन, छात्रों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

NEET पेपर लीक पर रायबरेली में वकीलों का प्रदर्शन, छात्रों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
NEET पेपर लीक पर रायबरेली में वकीलों का प्रदर्शन, छात्रों को न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रायबरेली नीट पेपर लीक मामले को लेकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर लीगल एसोसिएशन, सिविल कोर्ट रायबरेली के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जंतरमंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है, बल्कि छात्रों के हितों और उनके साथ हुए कथित उत्पीड़न के विरोध में है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता ओ.पी. यादव ने बताया कि संगठन ने यह भी मांग की है कि नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एकएक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन के बाद डॉ. बी.आर. अंबेडकर लीगल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *