CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस अलर्ट, 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान; भ्रामक कंटेंट से सावधान रहने की अपील

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस अलर्ट, 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान; भ्रामक कंटेंट से सावधान रहने की अपील
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस अलर्ट, 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान; भ्रामक कंटेंट से सावधान रहने की अपील

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो कथित तौर पर भ्रामक और गलत जानकारी प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे अकाउंट सक्रिय पाए गए हैं जो मौजूदा परिस्थितियों का फायदा उठाकर फर्जी और भ्रामक सामग्री साझा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें ब्लॉक कराने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने बताया कि जिन सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, वे कथित रूप से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे और उस समय भी भ्रामक सूचनाएं फैलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस का आरोप है कि इन अकाउंट्स का उद्देश्य लोगों को भड़काना और छात्रों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाना है।

दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या संदिग्ध जानकारी पर भरोसा न करें। किसी भी पोस्ट या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और अफवाहों से बचें।

डीसीपी सुमित झा ने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए है, जो गलत सूचना फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी असामाजिक तत्व को भावनाओं का लाभ उठाने का अवसर न देने की अपील की।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है और दिल्ली पुलिस इस अधिकार का सम्मान करती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचना सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *